विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज एयरपोर्ट पर हवाई यात्रा का दायरा सिमटा, 7 वर्षों के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा उड़ानों का संचालन

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 03 Nov 2026 02:58 PM (IST)

प्रयागराज एयरपोर्ट पर हवाई उड़ानों और यात्रियों की संख्या सात वर्षों के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है। अक्टूबर में ...और पढ़ें

प्रयागराज एयरपोर्ट।

प्रयागराज एयरपोर्ट।

HighLights

  1. अक्टूबर में कुल 252 उड़ानों के जरिए केवल 37,616 लोगों ने सफर तय किया

  2. 2019 में टर्मिनल की शुरुआत के बाद 1 माह में यह परिचालन का सबसे कम रिकार्ड

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगम नगरी से हवाई यात्रा का दायरा सिमटने लगा है। प्रयागराज एयरपोर्ट पर उड़ानों और यात्रियों का आंकड़ा सात वर्ष पहले शुरू हुई नागरिक सेवाओं के सबसे निचले पायदान पर पहुंच गया है।

विंटर शेड्यूल में भी उड़ानों में बढ़ोतरी नहीं

अक्टूबर माह में कुल 252 उड़ानों (आगमन व प्रस्थान) के जरिए केवल 37,616 लोगों ने सफर तय किया। वर्ष 2019 में टर्मिनल की शुरुआत के बाद किसी एक महीने में यह परिचालन का सबसे कमजोर रिकार्ड है। विंटर शेड्यूल लागू होने पर भी उड़ानों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई, जिससे महानगरों से सीधे जुड़ाव पर प्रतिकूल असर पड़ा है।

प्रमुख रूटों पर भी सातों दिन नियमित फ्लाइट नहीं 

वर्तमान में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु या हैदराबाद जैसे प्रमुख रूटों पर भी सातों दिन नियमित फ्लाइट उपलब्ध नहीं है। जनप्रतिनिधियों व विमानपत्तन प्रबंधन के प्रयासों के बाद भी नए रूटों को हरी झंडी नहीं मिल सकी है। कनेक्टिविटी सीमित होने के कारण यात्रियों की संख्या में भी निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज: विधि विश्वविद्यालय में प्रशासनिक टकराव चरम पर, VC ने रजिस्ट्रार की शक्तियां छीनी; 10 दिन में मांगा जवाब

यह भी पढ़ें- गोशालाओं में अनियमितता: पशुपालन विभाग के निदेशक ने प्रयागराज सहित UP में 12 जिलों के CVO से मांगा जवाब 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।