विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे में डाॅक्टर बनने का सुनहरा अवसर, प्रयागराज में हाउस सर्जनों की सीधी भर्ती, साक्षात्कार के बाद नियुक्ति पाएं

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 12 Mar 2026 01:14 PM (GMT+05:30)

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज में डाॅक्टर बनने का सुनहरा अवसर है। रेलवे केंद्रीय चिकित्सालय के लिए हाउस सर्जनों की सीधी ...और पढ़ें

प्रयागराज में रेलवे डाॅक्टर भर्ती: बिना परीक्षा सीधी नियुक्ति का सुनहरा मौका है।

प्रयागराज में रेलवे डाॅक्टर भर्ती: बिना परीक्षा सीधी नियुक्ति का सुनहरा मौका है। 

HighLights

  1. उत्तर मध्य रेलवे हाउस सर्जनों की भर्ती के लिए वाक-इन-इंटरव्यू एक अप्रैल को लेगा

  2. अभ्यर्थियों को बिना किसी पूर्व आवेदन के सीधे अपने दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा

  3. उम्मीदवाद एनसीआर वेबसाइट या मुख्य चिकित्सा निदेशक कार्यालय प्रयागराज से संपर्क करें

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे ने चिकित्सा जगत के युवाओं के लिए करियर का नया द्वार खोला है। रेलवे अपने केंद्रीय चिकित्सालय प्रयागराज के लिए हाउस सर्जनों की भर्ती करने जा रहा है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह भर्ती पूरी तरह से सीधे साक्षात्कार पर आधारित है। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, यह एक 'वॉक-इन-इंटरव्यू' प्रक्रिया है, जिसमें अभ्यर्थियों को बिना किसी पूर्व आवेदन के सीधे अपने दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा।

वेतन और मानदेय भी जान लें 

चयनित हाउस ऑफिसर्स को मिलने वाला वेतन उत्तर प्रदेश सरकार के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत प्रथम वर्ष के मेडिकल रेजिडेंट के बराबर होगा। यह भुगतान आइआरएमएम (इंडियन रेलवे मेडिकल मैनुअल) के पैरा 243 के तहत निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाएगा।

भर्ती की कया है अनिवार्य योग्यता?

इन पदों के लिए सामान्यत: ये योग्यताएं आवश्यक हैं

एमबीबीएस की डिग्री : उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए।

रजिस्ट्रेशन : मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआइ) या उत्तर प्रदेश मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण अनिवार्य है।

इंटर्नशिप : अभ्यर्थी की अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप पूरी होनी चाहिए।

साक्षात्कार के नियम और शर्तें

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी को इंटरव्यू में शामिल होना है तो उन्हें अपनी सभी शैक्षिक अभिलेख व अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र के साथ सुबह 10 बजे तक उपस्थित होना होगा। पात्रता पूर्ण करने वाले डाक्टर ही इस भर्ती में शामिल हों।

महत्वपूर्ण लिंक, अधिक जानकारी के लिए कहां करें संपर्क

विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी उत्तर मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.ncr.indianrailways.gov.in पर जा सकते हैं या मुख्य चिकित्सा निदेशक कार्यालय, प्रयागराज से संपर्क कर सकते हैं।

भर्ती की मुख्य बातें

भर्ती का मुख्य विवरण - विभाग एवं पद संख्या 

संस्थान- उत्तर मध्य रेलवे (NCR)

1. सामान्य चिकित्सा (Medicine) - 1 पद 
अस्पताल : केंद्रीय चिकित्सालय, प्रयागराज

2. सर्जरी (General Surgery)- 1 पद

चयन प्रक्रिया : सीधा साक्षात्कार (No Exam) 

3. स्त्री एवं प्रसूति रोग (Obs & Gynae)- 1 पद 
इंटरव्यू तिथि : 1 अप्रैल, 2026

4. बाल रोग (Paediatrics)- 1 पद 
समय : सुबह 11:00 बजे

5. अस्थि रोग (Orthopaedics)- 1 पद 

यह भी पढ़ें- घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति में कोई रुकावट नहीं, कालाजाबारी पर होगा मुकदमा; प्रयागराज डीएम का सख्त निर्देश

यह भी पढ़ें- UPPSC Dental Surgeon Recruitment : दंत सर्जन के 157 पदों के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा तिथि घोषित, भरे जाएंगे रिक्त पद