विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPPSC Dental Surgeon Recruitment : दंत सर्जन के 157 पदों के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा तिथि घोषित, भरे जाएंगे रिक्त पद

By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 10 Mar 2026 08:07 PM (IST)

UPPSC Dental Surgeon Recruitment उप्र लोक सेवा आयोग ने दंत सर्जन के 157 पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा ...और पढ़ें

UPPSC Dental Surgeon Recruitment दंत सर्जन भर्ती के पदों के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है।

UPPSC Dental Surgeon Recruitment दंत सर्जन भर्ती के पदों के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है।

HighLights

  1. 25 अक्टूबर को उप्र लोक सेवा आयोग आयोजित करेगा परीक्षा

  2. चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में रिक्त पद भरे जाएंगे

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UPPSC Dental Surgeon Recruitment उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत दंत सर्जन के 157 पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। यह 25 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। इन पदों के लिए होने वाली स्क्रीनिंग परीक्षा का पाठ्यक्रम एवं विस्तृत परीक्षा योजना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

प्रश्नपत्रों का कैसा होगा प्रारूप?

UPPSC Dental Surgeon Recruitment स्क्रीनिंग परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की बहुविकल्पीय होगी। प्रश्नपत्र में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। प्रश्नपत्र को दो भागों में विभाजित किया गया है। पहले भाग में सामान्य अध्ययन से संबंधित 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 30 अंकों के होंगे। वहीं, दूसरे भाग में दंत सर्जन पद से संबंधित विषयों के 120 प्रश्न शामिल होंगे, जो 120 अंकों के होंगे।

दो घंटे की होगी परीक्षा

UPPSC Dental Surgeon Recruitment परीक्षा की कुल अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे और दंत चिकित्सा से जुड़े विभिन्न विषयों के टापिक्स इसमें शामिल किए जाएंगे। उप सचिव गौरव रंजन श्रीवास्तव के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में दंत सर्जन के रिक्त पदों को भरा जाएगा।

यह भी पढ़ें- ज्ञानवापी वुजुखाना सर्वेक्षण मामले की अगली सुनवाई इलाहाबाद हाई कोर्ट में 15 अप्रैल को होगी

यह भी पढ़ें- IGRS रैंकिंग में प्रयागराज की लंबी छलांग, शिकायतों के निस्तारण में बेहतर प्रदर्शन कर 11वें स्थान पर काबिज