विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राज्य सभा सदस्य निर्वाचित होने पर राधाकांत ओझा का इलाहाबाद HCBA में स्वागत, हाई कोर्ट बार के अध्यक्ष रह चुके हैं

By Suresh pandey Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 12 Oct 2026 07:48 PM (GMT+05:30)

राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर राधाकांत ओझा का इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन में भव्य स्वागत किया गया। राधाकांत ओझा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं।

राज्य सभा सदस्य निर्वाचित होने पर राधाकांत ओझा का इलाहाबाद HCBA में स्वागत करते अधिवक्तागण। कमेटी

राज्य सभा सदस्य निर्वाचित होने पर राधाकांत ओझा का इलाहाबाद HCBA में स्वागत करते अधिवक्तागण। कमेटी

HighLights

  1. उम्मीद जताई कि उच्च सदन में भी जन समस्याओं का कराएंगे निराकरण

  2. हाई कोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद के नए पदाधिकारी कक्ष में जुटे वकील

विधि संवाददाता, जागरण, प्रयागराज। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद (एचसीबीए) के नए पदाधिकारी कक्ष में सोमवार को वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा का राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर भव्य स्वागत किया गया। राधाकांत एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 

एल्डर्स कमेटी 2026-27 के चेयरमैन वीके सिंह, सदस्य वीपी श्रीवास्तव, सीएल पाण्डेय, ओपी सिंह, वीके उपाध्याय, मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता एसएफए नकवी व चुनाव अधिकारीगण वशिष्ठ तिवारी, राज कुमार शुक्ला, लक्ष्मी कांत मिश्र, अनुभव शुक्ला के साथ-साथ एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष डा. सीपी उपाध्याय व महासचिव संतोष कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

नव-निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि आरके ओझा को उच्च सदन में भेजा जाना हाई कोर्ट बार के लिए गौरव का विषय है। पूर्ण विश्वास है कि वह देश के उच्च सदन में भी आम जनमानस की समस्याओं का निराकरण करने में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।

स्वागत समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार त्रिपाठी, नवनिर्वाचित अन्य पदाधिकारियों संयुक्त सचिव (प्रशासन) आशुतोष त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अवनीश कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष मुकुल पाण्डेय के अलावा मनोज कुमार निगम, उपेन्द्र सिंह, सत्यानन्द त्रिपाठी, वेद प्रकाश ओझा, मनोज कुमार तिवारी, दिवाकर तिवारी, करुणा शंकर शुक्ला, दीपक राणा, शैलेन्द्र सिंह राठौर, शशि कुमार द्विवेदी 'चंदन', अभिजीत कुमार पाण्डेय, पीके राव, संतोष कुमार मिश्र, शशांक सिंह, विक्रम बहादुर सिंह व अभिषेक दीक्षित की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

यह भी पढ़ें- UP के अधिवक्ताओं को मिलेगा 5 लाख तक कैशलेस इलाज, बार कौंसिल ने सीएम योगी की घोषणा का किया स्वागत

यह भी पढ़ें- CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने से पहले छात्रनेता हिरासत में, प्रयागराज पुलिस की कार्रवाई