विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

50 हजार रुपये लेकर बिजली बिल जमा करने जा रहा था युवक, रास्ते में बदमाशों ने पिस्टल सटाकर लूट लिया

By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 15 Nov 2026 01:47 PM (IST)

प्रयागराज में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक व्यक्ति से पिस्टल सटाकर 50 हजार रुपये लूट लिए, जब वह बिजली बिल जमा ...और पढ़ें

प्रयागराज में युवक से बदमाशों ने 50 हजार रुपये लूट लिए।

प्रयागराज में युवक से बदमाशों ने 50 हजार रुपये लूट लिए।

HighLights

  1. नेहरू पार्क वाली रोड (अखाड़ा मैदान) पर चार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

  2. चांदपुर सलोरी निवासी भुक्तभोगी ने कैंट थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े और बीच सड़क पिस्टल सटाकर 50 हजार रुपये की लूट कर डाली। शहर के चांदपुर सलोरी निवासी राजेश का कहना है कि दो दिन पहले वह बिजली बिल जमा करने जा रहा था, तभी रास्ते में चार बदमाशों ने रोक लिया। पिस्टल सटाकर नगदी लूटी और जान से मारने की धमकी देने। भुक्तभोगी ने कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है!

भुक्तभोगी का कहना है कि 12.नवंबर 2026 की दोपहर लगभग 12 बजे अपने कार्य से हाई कोर्ट जा रहा था। रास्ते में नेहरू पार्क वाली रोड (अखाड़ा मैदान) पर रुका तो वहां पहले से मौजूद चार अज्ञात व्यक्ति मौके पर खड़े थे। दो व्यक्ति बगल में आकर पिस्टल सटा दिया तथा जेब में रखा हुआ 50 हजार नगदी लूट लिया। यह रुपये बिजली बिल जमा करने के लिए रखा था।

इस घटना से राजेश सदमे में आ गया। वह चारों व्यक्ति 50 हजार की रकम लूटकर काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइ‌किल से फरार हो गए । पीड़ित ने डायल- 112 नंबर पर तथा उच्च अधिकारियों को सूचना दी। भुक्तभोगी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी हुई कि अजीत निवासी तोपखाना थाना कैंट और उसके साथियो ने इस घटना को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज एयरपोर्ट के पास PDA एयरो सिटी टॉउनशिप बनाएगा, 1000 हेक्टेयर जमीन का होगा अधिग्रहण, किसानों को सुविधा हाेगी

यह भी पढ़ें- Gold Dilver Price : 30 दिनों में सोना 8 हजार और चांदी 41 हजार रुपये लुढ़की, सराफा बाजार में बढ़ गई रौनक 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।