विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में ठांय-ठांय... गोली लगने से एक युवक घायल; इलाज में देरी को लेकर आक्रोशित घरवालों का अस्पताल में हंगामा

By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 31 Oct 2026 02:00 PM (GMT+05:30)

प्रयागराज के खुल्दाबाद सब्जी मंडी में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। इलाज में देरी पर परिजनों ...और पढ़ें

प्रयागराज के काल्विन अस्पताल में भर्ती गोली से घायल शिवम। जागरण

प्रयागराज के काल्विन अस्पताल में भर्ती गोली से घायल शिवम। जागरण

HighLights

  1. शहर के खुल्दाबाद सब्जी मंडी में शुक्रवार देर रात हुई वारदात

  2. हमलावरों ने विवाद के बाद घर के पास ही युवक को गोली मारी

  3. दो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, एक गिरफ्तार व दूसरे की तलाश

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में शुक्रवार देर रात बाइक सवार हमलावरों ने शिवम चौधरी को गोली मार दी। गोली उसके पेट में बाईं ओर लगी। स्वजन उसे काल्विन अस्पताल ले गए। जहां इलाज में देरी का आरोप लगाकर साथ गए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थिति संभाली।

एक आरोपित गिरफ्तार, दूसरे की तलाश में पुलिस दबिश

युवक के परिवार के लोगों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर खुल्दाबाद थाने में दो आरोपितों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश में दबिश दी जा रही है।

बाइक से दो युवक पहुंचे, एक ने गोली मारी

बताया जाता है कि शुक्रवार देर रात शिवम अपने घर के पास ही मौजूद था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों युवकों ने पहले शिवम के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद विवाद बढ़ने पर एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगते ही शिवम जमीन पर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।

काल्विन अस्पताल में हंगामा किया

शिवम को लेकर परिवार के लोग और मोहल्ले के लोग काल्विन अस्पताल पहुंचे। वहां इलाज में देरी का आरोप लगाते हुए साथ आए लोगों ने आक्रोश जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ने सभी को समझाकर शांत कराया।

घायल व हमलावर पहले से आपस में परिचित हैं

खुल्दाबाद थाना प्रभारी केशव वर्मा ने बताया कि घायल और हमलावर दोनों पक्ष एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उनके बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था। एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरे की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- माफिया अतीक के चचेरे भाई का कब्रिस्तान की जमीन पर था अवैध निर्माण, पीडीए ने किया सील

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में करोड़ों की बरामदगी: मकान मालिक बोला- मेरा पैसा नहीं, तो आखिर किसका है यह धन?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।