विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

माफिया अतीक के चचेरे भाई का कब्रिस्तान की जमीन पर था अवैध निर्माण, पीडीए ने किया सील

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 30 Oct 2026 05:17 PM (IST)

माफिया अतीक अहमद के चचेरे भाई अबू तालिब द्वारा कब्रिस्तान की वक्फ जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को प्रयागराज ...और पढ़ें

प्रयागराज में चकिया के छोटी कर्बला की वक्फ भूमि को पीडीए ने सील किया, इस पर अवैध कब्जा था।

प्रयागराज में चकिया के छोटी कर्बला की वक्फ भूमि को पीडीए ने सील किया, इस पर अवैध कब्जा था।

HighLights

  1. वक्फ जमीन पर तीन कमरे बने थे, हो जा रहा था गिट्टी-बालू का कारोबार

  2. जांच में शिकायत सही मिलने पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने की कार्रवाई

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर के चकिया स्थित छोटी कर्बला की वक्फ संपत्ति पर कथित अवैध कब्जे के मामले में प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जा वाले परिसर को सील कर दिया। आरोप है कि माफिया अतीक अहमद के चचेरे भाई अबू तालिब ने कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा कर तीन कमरे बनवाए थे और टीनशेड डालकर वहां गिट्टी-बालू का कारोबार किया जा रहा था।

वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी जीशान रिजवी की शिकायत पर गुरुवार को यह कार्रवाई की गई। पीडीए के जोनल अधिकारी सूरज पटेल ने बताया कि चकिया जीटी रोड स्थित वक्फ छोटी कर्बला कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण और व्यावसायिक गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायत तीन जुलाई को मिली थी।

शिकायत की जांच कराई गई तो आरोप सही पाए गए। इसके बाद प्राधिकरण की ओर से 25 सितंबर को संबंधित पक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। निर्धारित प्रक्रिया के तहत पक्ष रखने का अवसर दिए जाने के बावजूद कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद पीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर परिसर को सील कर दिया।

जमीन पर कब्जा करने का आरोप अतीक अहमद के चचेरे भाई अबू तालिब पर लगाया जा रहा है। कब्रिस्तान की वक्फ संपत्ति पर निर्माण कर व्यावसायिक गतिविधियां चलाए जाने की शिकायत के बाद हुई इस कार्रवाई को अवैध कब्जे के खिलाफ प्राधिकरण की कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- दिवाली से पहले नई दिल्ली-वाराणसी पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन नियमित चलेगी, प्रयागराज के लोगों को भी तोहफा

यह भी पढ़ें- TGT 2022 Bharti : टीजीटी अंग्रेजी-हिंदी के अभ्यर्थियों को करना पड़ा लंबा इंतजार, चार साल बाद अब मिलेगी नियुक्ति

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।