विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में यमुना के पांच घाट दिव्य और भव्य नजर आएंगे, एक करोड़ रुपये खर्च करेगा नगर निगम

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 27 Nov 2026 02:33 PM (IST)

प्रयागराज नगर निगम यमुना के पांच घाटों का एक करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण करेगा। इसका उद्देश्य शहर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार लाना और घाटों को दिव्य व भव्य स्वरूप प्रदान करना है, जिसमें सीढ़ियों की मरम्मत और सेल्फी प्वाइंट का निर्माण शामिल है।

प्रयागराज में यमुना का बलुआघाट। जागरण आर्काइव

प्रयागराज में यमुना का बलुआघाट। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. पहले चरण में पांच घाटों की मरम्मत और सुंदरीकरण किया जाएगा

  2. सीढ़िया बनने के साथ तैयार किया जाएगा आकर्षक सेल्फी प्वाइंट

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगा-यमुना किनारे बसे शहरों की स्वच्छता रैंकिंग में प्रयागराज की पहचान कभी उसके सुंदर घाटों और बेहतर सफाई व्यवस्था से होती थी। एक वर्ष पहले देश में तीसरे स्थान पर रहने वाला प्रयागराज अब टॉप टेन में भी जगह नहीं बना सका है। घाटों पर फैली गंदगी, बदहाल सीढ़ियां, जर्जर रास्ते और बुनियादी सुविधाओं का अभाव इस गिरावट की बड़ी वजह मानी जा रही है।

घाटों की दूर होगी बदहाली, लौटेगी पुरानी पहचान  

अब नगर निगम को घाटों की बदहाली दूर कर स्वच्छता की पुरानी पहचान वापस लाने की सुध आई है। इसके लिए करीब एक करोड़ रुपये की लागत से गंगा और यमुना के घाटों को दिव्य और भव्य बनाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। पहले चरण में पांच घाटों की मरम्मत और सुंदरीकरण पर 24 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। एक घाट को वर्तमान में दुरुस्त करने में चार से साढे चार लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।

घाट जाने वाले जर्जर मार्गों को भी दुरुस्त किया जाएगा

नगर निगम बलुआघाट, नया घाट, इस्कान घाट, नौकायन घाट और गऊघाट को बेहतर बनाने की तैयारी शुरू की है। यहां घाटों की सीढ़ियों और बारादरी की रंगाई-पोताई कराई जाएगी। इसके साथ ही बलुआ घाट चौराहे से बारादरी तक सड़क की पटरी, इंटरलाकिंग और नालियों की मरम्मत होगी। जर्जर रास्तों को भी दुरुस्त किया जाएगा। घाटों को सेल्फी प्वाइंट का भी निर्माण किया जाएगा। बारादरी का भी निर्माण किया जाएगा।

घाटों को आकर्षक बनाने की योजना 

इस संबंध में प्रयागराज नगर निगम के मुख्य अभियंता दिनेश चंद्र सचान ने बताया कि घाटों को आकर्षक बनाने की योजना बनाई जा रही है। आने वाले कुछ ही महीनों में गऊघाट, बलुआघाट के अलावा अरैल क्षेत्र के घाटों को बेहतर किया जाएगा।

बोले लोग

घाटों पर सफाई की नियमित व्यवस्था होनी चाहिए। गंदगी और जलभराव से श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। बेहतर रखरखाव जरूरी है।
- सतीश केसरवानी, पार्षद काशीराज नगर

छठ पूजा से पहले कुछ काम कराया गया था, लेकिन घाटों की स्थिति अब भी संतोषजनक नहीं है। नियमित सफाई होनी चाहिए।
- आलोक तिवारी, रसूलाबाद

घाट तक पहुंचने वाला मार्ग बदहाल है। नालियों का दूषित पानी सड़क पर बहता है। जलनिकासी की व्यवस्था सुधारी जाए।
- निशा अग्रहरि,मुट्ठीगंज,

घाटों की सीढ़ियों और रास्तों की मरम्मत के साथ प्रकाश और पेयजल की व्यवस्था भी बेहतर होनी चाहिए।
- विनय गुप्ता कीडगंज

घाटों को दिव्य और भव्य बनाने की योजना बनाई जा रही है। सभी घाटों को नगर निगम की ओर से बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। गंगा यमुना के घाट आने वाले दिनों में आकर्षक का केंद्र बनेंगे।
- गणेश केसरवानी, महापौर, प्रयागराज।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में सेंट मेरी कॉलेज व बांगड़ धर्मशाला के सामने बनेंगे फुटओवर ब्रिज, राहगीरों का सड़क पार करना आसान-सुरक्षित होगा

यह भी पढ़ें- PDA से खरीदी जमीन आवंटियों ने बिना कब्जा पाए तीसरे पक्ष को बेची, अब मालिकाना हक के लिए भटक रहे खरीदार



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।