विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PDA से खरीदी जमीन आवंटियों ने बिना कब्जा पाए तीसरे पक्ष को बेची, अब मालिकाना हक के लिए भटक रहे खरीदार

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 26 Nov 2026 05:17 PM (GMT+05:30)

प्रयागराज में पीडीए की आवासीय योजनाओं में आवंटियों ने बिना कब्जा पाए अपनी जमीन तीसरे पक्ष को बेच दी। अब नए खरीदार मालिकाना हक के लिए भटक रहे हैं, जिससे 200 से अधिक मामले सामने आए हैं।

PDA से खरीदी जमीन पर मालिकाना हक के लिए खरीदार परेशान हैं।

PDA से खरीदी जमीन पर मालिकाना हक के लिए खरीदार परेशान हैं।

HighLights

  1. 200 से अधिक लोग आवंटियों से जमीन खरीद कर हो रहे परेशान

  2. 400 आवंटियों को पीडीए खरीदे फ्लैट पर कब्जा पाने का इंतजार

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की आवासीय योजनाओं में भूखंड खरीदने के बाद भी आवंटियों को कब्जा नहीं मिला तो उन्होंने अपनी जमीन तीसरे पक्ष को बेच दी। सस्ते में जमीन मिलने के बाद अब इन भूखंडों के नए खरीदार मालिकाना हक के कागजात लेकर कब्जे के लिए पीडीए कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।

पीडीए की देवप्रयाग, झलवा, कालिंदीपुरम, सुलेम सराय, गंगा दर्शन सहित छह आवासीय योजनाओं में 200 से अधिक ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें मूल आवंटियों ने कब्जा मिले बिना ही भूखंड दूसरे लोगों को बेच दिए। वहीं, करीब 400 ऐसे आवंटी भी हैं, जिन्हें प्राधिकरण से जमीन खरीदने के बाद अब तक कब्जा नहीं मिल सका है।

राजापुर के राम प्रकाश सिंह ने करेली के रफीक से झूंसी के दीनानाथ श्रीवास्तव पीपल गांव के शाकिर से और राजेंद्र प्रसाद तेलियरगं के प्रेम श्रीवास्तव से अलग-अलग आवासीय योजना में जमीन 2005 में खरीदी लेकिन कब्जा आज तक इन लोगों को नहीं मिला है।

पीडीए की ओर से मूल आवंटियों को धनराशि वापस करने की बात कही जा रही है, लेकिन उनसे भूखंड खरीदने वाले तीसरे पक्ष के लोगों के हितों पर कोई स्पष्ट निर्णय नहीं हुआ है। ऐसे में नए खरीदार खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में सेंट मेरी कॉलेज व बांगड़ धर्मशाला के सामने बनेंगे फुटओवर ब्रिज, राहगीरों का सड़क पार करना आसान-सुरक्षित होगा

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में चार दिनों में नौ डिग्री सेल्सियस तापमान घटने से सर्द हुई रातें, अब जल्द ही दिन में भी बढ़ेगी ठिठुरन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।