विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में चार दिनों में नौ डिग्री सेल्सियस तापमान घटने से सर्द हुई रातें, अब जल्द ही दिन में भी बढ़ेगी ठिठुरन

By Mritunjay Mishra Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 26 Nov 2026 03:11 PM (IST)

प्रयागराज में पिछले चार दिनों में रात के तापमान में करीब नौ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड बढ़ गई है। नवंबर के अंत तक दिन का तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस तक गिरने और दिसंबर के पहले सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

प्रयागराज में दिसंबर में कड़ाके की ठंड व कोहरा की संभावना है।

प्रयागराज में दिसंबर में कड़ाके की ठंड व कोहरा की संभावना है।

HighLights

  1. दिसंबर के पहले सप्ताह से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कोहरे का भी बढ़ेगा प्रभाव

  2. नवंबर के अंतिम सप्ताह में अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगम नगरी में ठंड अब और तेज हो गई है। पिछले चार दिनों में रात के तापमान में करीब नौ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इससे रातें तेजी से ठंडी हो रही हैं और अब दिन के तापमान में भी गिरावट आने के संकेत हैं। मौसम के बदलते मिजाज से सुबह और देर रात ठंड का अहसास बढ़ गया है। आने वाले दिनों में धुंध और कोहरे का असर भी दिखाई देने लगेगा।

22 नवंबर से तापमान में कमी  

मौसम विभाग के अनुसार 22 नवंबर को प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद तापमान में लगातार गिरावट शुरू हुई। बुधवार 25 नवंबर को न्यूनतम तापमान गिरकर 12.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यानी चार दिनों में रात का पारा 8.8 डिग्री नीचे आ गया। इसके चलते रात में ठंड का असर पहले की तुलना में काफी बढ़ गया है।

कल और आज का तापमान 

बुधवार 25 दिसंबर को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दिन में धूप निकलने से मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहा, लेकिन सुबह और शाम ठंडी हवाओं के कारण लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है। वहीं आज 26 नवंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। 

नवंबर के अंत तक दिन का पारा भी गिरेगा

मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के अंतिम दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। 28 नवंबर से अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 12 से 13 डिग्री के बीच बना रह सकता है। इससे दिन और रात दोनों समय ठंड का असर बढ़ेगा। अगले सात दिनों तक सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। 29 नवंबर से एक दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के नीचे जा सकता है। मौसम के इस रुख को देखते हुए दिसंबर के पहले सप्ताह से ठंड और तीखी होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें- माघ मेला 2027: श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर बिजली, शिविरों में 10 हजार अतिरिक्त कनेक्शन लगाए जाएंगे; जगमगाएगा मेला क्षेत्र

यह भी पढ़ें- रविवार को भी संपत्तियो के होंगे बैनामे, 300 करोड़ रुपये के लक्ष्य पाने के लिए प्रदेश के करीब सभी उप निबंधक कार्यालय खुलेंगे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।