विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदेश भेजने के नाम पर प्रयागराज में फर्जीवाड़ा, 90 लोगों से 78 लाख रुपये ठगे, फर्जी वीजा से चार सऊदी में फंसे

By Tara Gupta Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 08 Sep 2026 03:21 PM (IST)

प्रयागराज में विदेश भेजने के नाम पर 90 लोगों से 78 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है, ...और पढ़ें

फर्जी वीजा से विदेश भेजने के नाम परं प्रयागराज के सात लोगों पर केस दर्ज हुआ है।

फर्जी वीजा से विदेश भेजने के नाम परं प्रयागराज के सात लोगों पर केस दर्ज हुआ है।

HighLights

  1. खुल्दाबाद थाने में सात आरोपितों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

  2. रायबरेली के सलोन करहिया बाजार निवासी मो. हनीफ का आरोप

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। विदेश भेजने के नाम पर 90 लोगों से 78 लाख की ठगी करने और चार के सऊदी में फंसे होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धोखाधड़ी का पता चलने पर भुक्तभोगी ने पैसे वापस मांगे तो उसे धमकाया गया।

सभी आरोपित खुल्दाबाद के गुलाबबाड़ी निवासी 

इससे परेशान रायबरेली जिले के सलोन करहिया बाजार निवासी मोहम्मद हनीफ ने मुख्य आरोपित मोहम्मद मुजतबा खान उर्फ सानू रहमान समेत सात के खिलाफ खुल्दाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सभी आरोपित प्रयागराज के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के गुलाबबाड़ी मुहल्ला के रहने वाले हैं।

दो वर्ष पूर्व सानू से संपर्क हुआ था

हनीफ का कहना है कि वह अलग-अलग समय पर लोगों को विदेश भिजवाता रहा है। दो साल पहले सानू से संपर्क हुआ, जिसने सऊदी अरब में लोगों को भिजवाने की बात कही। इसके बाद उसके संपर्क में आए 90 लोगों से 65 लाख रुपये लिए। रुपये उसके सहयोगी नाहिद अंजुम, फैसल खान, अमन, वाहिद अली, मो. अहमद को दिया।

फर्जी वीजा के कारण 4 सऊदी में फंसे 

आरोप है कि सानू ने सिर्फ मोहम्मद अय्यूब, रज्जव अली, इबरार अहमद, कमलेश कुमार को दुबई भेजा लेकिन फर्जी वीजा होने के कारण वह फंसे हुए हैं। वह अपने घर नहीं लौट पा रहे हैं। धोखाधड़ी का पता चलने पर जब पैसा मांगना शुरू किया तो फर्जी लेनदेन दिखाया। इंस्पेक्टर खुल्दाबाद केशवराम का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

दुबई के होटल में रुकवाकर वापस भेजा

भुक्तभोगी का आरोप है कि ज़्यादा दबाव बनाने पर सानू और फैसल ने 25 लोगों को दुबई बुलाया। वहां के होटल में 10 दिन तक रुकवाया और पैसे की मांग की। पैसा न मिलने पर वापस भारत भेज दिया।

पासपोर्ट मांगने पर धमकी दी 

यह भी आरोप है कि अंजुम ट्रेवल्स के संचालक वाहिद अली ने फर्जी वीजा देकर लोगों से आठ लाख रुपये लेकर दूसरे के बैंक खाते में डलवाया। मोहम्मद अहमद उर्फ मुन्ना जूजू ने फर्जी वीजा देकर साढ़े तीन लाख रुपये छह पासपोर्ट अपने पास रखे हुए है। मांगने पर जान से मारने की धमकी देते है।

कजाकिस्तान बुलाया लेकिन मिला नहीं

हनीफ का आरोप है कि पैसे वापस करने के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो उसे दिल्ली बुलाया। अलग-अलग फर्जी लोकेशन भेज कर डेढ़ साल परेशान किया। सऊदी अरब बुलाया लगभग एक महीना वहां रुकने के बाद भी नहीं मिला। कजाकिस्तान बुलाया, जहां 14 दिन वह रुका लेकिन आरोपित नहीं मिले। इसी तरह दिल्ली, मुंबई भी बुलाकर झांसा देता रहा। प्रयागराज के आफिस पहुंचकर दोनों को पकड़ा तो हर माह पैसा देने का वादा किया, लेकिन अब तक नहीं दिया।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज: संदिग्ध दशा में बैंक मैनेजर की मौत, फूलपुर में होटल के कमरे में मिला शव; क्या उनके साथ महिला थी?

यह भी पढ़ें- मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती, युवक से शादी की जिद पर अड़ी; विवाद के बाद घरवालों ने तय शादी तोड़ दी थी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।