विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती, युवक से शादी की जिद पर अड़ी; विवाद के बाद घरवालों ने तय शादी तोड़ दी थी

By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 08 Sep 2026 02:51 PM (IST)

प्रयागराज के मऊआइमा में एक युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई, जो एक युवक से शादी की जिद पर अड़ी ...और पढ़ें

प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र में मोबाइल टॉवर पर चढ़कर बैठी युवती (हरे घेरे में)। जागरण

प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र में मोबाइल टॉवर पर चढ़कर बैठी युवती (हरे घेरे में)। जागरण

HighLights

  1. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी उसे समझने में लगे हैं

  2. प्रयागराज के गंगापार में मऊआइमा थाना क्षेत्र का मामला

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मऊआइमा थाना क्षेत्र के उमरिया बादल गांव स्थित मोबाइल टॉवर पर मंगलवार सुबह एक युवती चढ़ गई। ग्रामीणों ने देखा तो भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे नीचे उतरने का अनुरोध किया। इस पर उसने एक युवक का नाम लेते हुए कहा कि जब तक उससे शादी नहीं होगी, वह नीचे नहीं उतरेगी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी उसे समझने में लगे रहे।

यमुनापार में नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का मऊआइमा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से करीब दो वर्ष से शादी की बात चल रही थी। इधर कुछ समय पहले दोनों परिवारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसे लेकर पंचायत भी हुई, लेकिन बात नहीं बनी। तय शादी टूट गई। इससे युवती क्षुब्ध थी।

मंगलवार सुबह करीब चार बजे युवती उमरिया बादल गांव पहुंची और मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। कुछ देर बाद खेत की तरफ जा रहे ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो भीड़ जुट गई। मऊआइमा थाना प्रभारी का कहना है कि युवती को समझाया-बुझाया गया। 

यह भी पढ़ें- प्रयागराज: संदिग्ध दशा में बैंक मैनेजर की मौत, फूलपुर में होटल के कमरे में मिला शव; क्या उनके साथ महिला थी?

यह भी पढ़ें- कट जा रहा पैसा, बुक नहीं हो पा रहा टिकट; त्योहारों से पहले IRCTC के सिस्टम ने बढ़ाई यात्रियों की मुसीबत