Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज से आगरा और बनारस को जोड़ने वाली वंदे भारत में बड़ा बदलाव, आठ कोच वाली वंदे भारत में 29 मई से हो जाएंगे 16 कोच

    Updated: Tue, 20 May 2025 09:10 PM (IST)

    प्रयागराज से बनारस के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में 29 मई से 16 कोच होंगे पहले यह ट्रेन आठ कोच के साथ चलती थी। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए कोचों की संख्या बढ़ाई गई है। इससे आगरा टूंडला कानपुर और प्रयागराज के यात्रियों को अधिक सीटें मिलेंगी और यात्रा आरामदायक होगी।

    Hero Image
    अब 16 कोच के साथ ताज नगरी की यात्रा कराएगी वंदे भारत।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगम नगरी से ताज नगरी और बाबा विश्वनाथ की नगरी कोशी को जोड़ने वाली वंदे भारत में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस (20176/20175) 29 मई से 16 कोचों के रेक के साथ संचालित होगी। यह सेमी-हाईस्पीड ट्रेन, जो पहले आठ कोचों के साथ चल रही थी, यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कोचों की संख्या दोगुनी कर दी गई है। इस ट्रेन का संचालन 15 अगस्त 2023 से शुरू हुआ था, और अब यह विस्तार अधिक यात्रियों को इसकी आधुनिक और तेज़ सेवा का लाभ देगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एनसीआर की जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) रागिनी सिंह ने कहा, "16 कोचों के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देने का एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे आगरा, टूंडला, इटावा, कानपुर, प्रयागराज और बनारस के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक सीटें और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।" यह ट्रेन 573 किमी की दूरी लगभग सात घंटे में तय करती है, जिसमें एसी चेयर कार (सीसी) और एग्जीक्यूटिव क्लास (इसी) की सुविधाएं शामिल हैं।

    16 कोचों के विस्तार से प्रति यात्रा सीटों की संख्या दोगुनी होगी, जिससे पीक सीजन में टिकट की उपलब्धता बढ़ेगी। यात्रियों को आनबोर्ड कैटरिंग, ई-कैटरिंग, और आधुनिक सुविधाओं के साथ आरामदायक यात्रा का अनुभव होगा। यह बदलाव विशेष रूप से पर्यटकों और तीर्थयात्रियों के लिए लाभकारी होगा।

    comedy show banner