विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में बनेगा छह मंजिला फाइव स्टॉर होटल, गंगा एक्सप्रेसवे और दिल्ली-कोलकाता हाईवे के निकट होगा

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 08 Nov 2026 07:02 AM (GMT+05:30)

प्रयागराज में गंगा एक्सप्रेसवे और दिल्ली-कोलकाता हाईवे के निकट भदरी क्षेत्र में छह मंजिला फाइव स्टार होटल का निर्माण होगा। ...और पढ़ें

प्रयागराज के गंगापार में सोरांव क्षेत्र के भदरी में फाइव स्टार होटल बनेगा।

प्रयागराज के गंगापार में सोरांव क्षेत्र के भदरी में फाइव स्टार होटल बनेगा।

HighLights

  1. गंगापार में सोरांव क्षेत्र के भदरी में 5000 वर्ग मी. में होगा निर्माण

  2. मुंबई के कारोबारी होटल संचालन करेंगे, पीडीए से मानचित्र स्वीकृत

  3. महाकुंभ के बाद संगम नगरी में बड़े होटल समूहों का बढ़ा निवेश

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। महाकुंभ ने संगम नगरी को वैश्विक पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान दी तो अब बड़े होटल समूह शहर में निवेश की संभावनाएं तलाशने लगे हैं। पर्यटन के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

पर्यटकों-कारोबारियों के लिए होटल पहुंचना आसान होगा

इसी कड़ी में सोरांव तहसील के भदरी क्षेत्र में 5000 वर्ग मीटर जमीन पर छह मंजिला फाइव स्टार होटल बनाया जाएगा। गंगा एक्सप्रेसवे और दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग से इस होटल की दूरी महज तीन से पांच किलोमीटर होगी। इससे यहां पहुंचना पर्यटकों और कारोबारियों के लिए आसान होगा।

पीडीए से होटल का मानचित्र स्वीकृत

अधिकारियों के मुताबिक मुंबई के कारोबारी इस होटल का संचालन करेंगे। होटल निर्माण के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) से मानचित्र भी स्वीकृत हो चुका है। पीडीए के एक अधिकारी के अनुसार ताज, ओबेराय और होटल जिंजर ग्रुप की ओर से होटल संचालन की योजना बनाई जा रही है। होटल में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी है।

पर्यटन व व्यावसायिक गतिविधियों का नया केंद्र बनेगा क्षेत्र

भदरी क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम भी प्रस्तावित है। ऐसे में आने वाले समय में यह इलाका पर्यटन और व्यावसायिक गतिविधियों का नया केंद्र बन सकता है। क्रिकेट मैचों के दौरान खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों के ठहरने की सुविधा के लिहाज से भी होटल की अहमियत बढ़ेगी। यही वजह है कि अन्य होटल समूह भी इस क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं तलाश रहे हैं।

कौन ग्रुप होटल संचालन करेगा?

प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव विनीत कुमार सिंह ने बताया कि भदरी में फाइव स्टार होटल बनाने के लिए मानचित्र पास किया गया है। कौन ग्रुप इसे संचालित करेगा यह कुछ ही महीने में स्पष्ट हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में सड़क व जलनिकासी व्यवस्था पर खर्च होंगे 30 करोड़ रुपये, नगर निगम कराएगा कार्य; लोगों को होगी सुविधा

यह भी पढ़ें- पीएम आवास योजना का लाभ पात्रों को ही मिलेगा, डूडा अब घर-घर जाकर लाभार्थियों का सर्वे कराएगा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।