प्रयागराज में भूलभुलैया पार्क तीन करोड़ रुपये की लागत से बनेगा, ओपन जिम व योग स्थल भी भी मिलेगी सुविधा
प्रयागराज के कालिंदीपुरम में तीन करोड़ रुपये की लागत से भूलभुलैया पार्क बनाया जाएगा, जिसमें ओपन जिम और योग स्थल ...और पढ़ें

प्रयागराज में मियावाकी पद्धति से बनेगा भव्य भूलभुलैया पार्क। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
शहर के कालिंदीपुरम में भूलभुलैया पार्क बनाने के लिए हुआ भूमि पूजन
करीब 20 बीघा के पार्क में बिखरेगी हरियाली, 75 हजार पौधों लगाए जाएंगे
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर में बढ़ते शहरीकरण के बीच हरियाली और नागरिक सुविधाओं को विस्तार देने के लिए नगर निगम कालिंदीपुरम में मियावाकी पद्धति से (भूलभुलैया) पार्क विकसित किया जाएगा। नंदगांव में मियावाकी पद्धति से विकसित होने वाले पार्क पर लगभग तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
20 बीघा से अधिक दायरे में पार्क को विकसित करने के लिए गुरुवार को महापौर गणेश केसरवानी और नगर आयुक्त साईं तेजा ने गुरुवार को भूमि पूजन करने के बाद शिलान्यास किया। इस पार्क में 75 हजार पौधों का रोपण भी किया जाएगा।
नगर निगम की उपवन योजना के तहत बनने वाला यह पार्क सामान्य पार्कों से अलग होगा। इसकी खासियत भूलभुलैया (मेज पार्क) डिजाइन होगी। इसमें हरियाली के बीच आकर्षक रास्ते विकसित किए जाएंगे।
नगर आयुक्त साईं तेजा ने बताया कि पार्क में हरी घास के मैदान, आकर्षक पाथवे और लैंडस्केपिंग के साथ बैठने की व्यवस्था होगी। बच्चों, बुजुर्गों और स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए ओपन जिम और योग स्थल भी बनाए जाएंगे। परिसर में पर्यावरण अनुकूल डस्टबिन लगाए जाएंगे। सुरक्षा और सुविधा के लिए स्ट्रीट लाइट तथा हाईमास्ट लाइट की व्यवस्था भी होगी।
यह भी पढ़ें- नई दिल्ली-पटना आरक्षित वंदे भारत स्पेशल प्रयागराज होकर चलेगी, 20 कोच की ट्रेन से त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत
यह भी पढ़ें- फाफामऊ-रायबरेली रूट: 1600 करोड़ की परियोजना से 200 KM बनेगी दूसरी रेल लाइन, आउटर पर नहीं रुकेंगी ट्रेनें
महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि शहर का विकास केवल सड़क और नाली निर्माण तक सीमित नहीं है। नागरिकों को स्वच्छ वातावरण, हरियाली और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराना भी नगर निगम की प्राथमिकता है। पार्षद मिथिलेश सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, गुलाब सिंह पटेल, भोला तिवारी, बब्लू रघुवंशी, दिग्विजय कुशवाहा, शिव सेवक सिंह, कुसुमलता, अन्नू घिल्डियाल, शिव कुमार भारतीय मौजूद रहे।