विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रात से लापता किशोर की सुबह नाले में मिली लाश, बगल पड़ी थी स्कूटी; हत्या की जताई जा रही आशंका

By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 06 Oct 2026 12:01 PM (IST)

प्रयागराज के झूंसी में हवेलिया स्थित सोहम आश्रम के पास एक नाले में 17 वर्षीय शांतनु दुबे का शव मिला। ...और पढ़ें

प्रयागराज में झूंसी के हवेलिया स्थित सोहम आश्रम के निकट नाले में किशोर की लाश मिलने पर पड़ताल करती पुलिस व भीड़। जागरण

प्रयागराज में झूंसी के हवेलिया स्थित सोहम आश्रम के निकट नाले में किशोर की लाश मिलने पर पड़ताल करती पुलिस व भीड़। जागरण

HighLights

  1. प्रयागराज में झूंसी के हवेलिया स्थित सोहम आश्रम के निकट मिला शव

  2. किसी के फोन करने पर घर से निकला था झूंसी कोहना निवासी शांतनु

संसू, जागरण, झूंसी (प्रयागराज)। गंगापार में झूंसी थाना क्षेत्र के हवेलिया स्थित सोहम आश्रम के निकट नाले में एक किशोर की मंगलवार सुबह लाश मिली। वह झूंसी में कोहना का रहने वाला 17 वर्षीय शांतनु था, जो सोमवार रात किसी का फोन आने के बाद घर से स्कूटी लेकर निकला था। लाश के पास ही उसकी स्कूटी भी मिली। मामला हत्या का भी हो सकता है। फिलहाल विविध पहलुओं पर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। 

कोहना के रहने वाले दीपक दुबे पंडिताई करते हैं। इनकी पत्नी रेखा देवी की वर्ष 2018 में मौत हो चुकी है। एक पुत्र 18 वर्षीय अनमोल है। दूसरे नंबर का पुत्र 17 वर्षीय शांतनु के मोबाइल पर सोमवार रात किसी का फोन आया। इसके बाद वह घर से स्कूटी लेकर निकल गया हालांकि देर रात तक वापस नहीं लौटा तो घरवाले अनहोनी की आशंका से परेशान हो गए। खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका।

सुबह फिर से शांतनु की खोजबीन परिवार के सदस्य करने लगे। सोहम आश्रम के पास हवेलिया नाला के निकट उसकी स्कूटी किसी ने देखी तो घरवालों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे घरवाले आसपास शांतनु को खोजने लगे तो नाले में औंधे मुंह उसकी लाश पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल करके शव कब्जे में लिया। 

एसीपी अरुण पाराशर का कहना है कि किशोर की मौत का कारण सिर पर गंभीर चोट है। उसके पास रखा मोबाइल का अभी कुछ पता नहीं चला है।

यह भी पढ़ें- कहीं गुड्डू मुस्लिम व साबिर भी दूसरे राज्यों की जेल में तो बंद नहीं? पांच-पांच लाख रुपये का इनाम है घोषित

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद हाई कोर्ट ने चार्जशीट की तारीख पर उठाए सवाल, एसपी महराजगंज से मांगा व्यक्तिगत हलफनामा