Phoolan Devi : सपाइयों ने 24वीं पुण्यतिथि पर फूलन देवी को किया नमन, उनका संघर्ष नारी शक्ति का प्रतीक बताया
समाजवादी पार्टी की मीरजापुर संसदीय क्षेत्र से वर्ष 1996 में सांसद रह चुकीं फूलन देवी की 25 जुलाई यानी आज ही के दिन दिल्ली में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी पुण्यतिथि पर प्रयागराज के सपा नेताओं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मनाई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके चरित्र का बखान किया।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। पूर्व सांसद फूलन देवी की 24वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को सपा कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। एमएलसी डा. मानसिंह यादव ने कहा कि फूलन देवी का संघर्ष नारी शक्ति एवं सामाजिक न्याय का प्रतीक बन गया। वंचित समाज की महिला के साथ प्रभुत्ववादी ताकतों ने जो जघन्य अत्याचार और अपमान किया उससे उन्हें बागी का जीवन जीना पड़ा।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने फूलन देवी को सांसद का टिकट दिया। मीरजापुर संसदीय क्षेत्र की जनता ने अपार समर्थन से वे वर्ष 1996 में सांसद बनकर देश के उच्च सदन में पीड़ित, उपेक्षित, बेसहारा समाज की आवाज बनकर उभरीं।
सपा जिलाध्यक्ष यमुनापार पप्पूलाल निषाद ने कहा कि फूलन देवी की कहानी समाज के पिछड़े वंचित और दलित समाज के संघर्ष का इतिहास है। वह निषाद, मल्लाह, बिंद, कश्यप, माझी समाज की अस्मिता और सामाजिक न्याय का प्रतीक बन गई थीं। सपा ने फूलन देवी को सांसद बनाकर निषाद, बिंद, मल्लाह, कश्यप समाज को उसका हक और सम्मान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया था। 25 जुलाई को दिल्ली में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, महासचिव रविंद्र यादव, वरिष्ठ नेता बब्बन दुबे ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा से ही समाज के शोषित, वंचित, पीड़ित वर्ग के हितों को लेकर संघर्ष किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में आगे भी यह सघर्ष जारी रहेगा।
इस मौके पर कृष्णमूर्ति यादव, दूधनाथ पटेल, संतोष यादव, अमरनाथ मौर्य, दान बहादुर मधुर, देवीलाल यादव, मनीष यादव, सचिन यादव, महेंद्र निषाद, महबूब उस्मानी, नाटे चौधरी, प्रभात यादव, ओपी पाल, जीतलाल पासी, शांति प्रकाश पटेल, राजू पासी, जगदीश यादव आदि रहे मौजूद।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।