विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिक्स लेन पुल पर क्या 12 दिनों में आवागमन शुरू हो सकेगा? उठे सवाल, 10 दिसंबर से एक लेन खोलने का है अल्टीमेटम

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 28 Nov 2026 01:24 PM (IST)

प्रयागराज में गंगा पर बन रहे सिक्स लेन पुल के निर्माण में छह बार देरी हो चुकी है। जिलाधिकारी ने 10 दिसंबर तक एक लेन पर आवागमन शुरू करने का अल्टीमेटम दिया है, अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी है।

प्रयागराज में गंगा पर निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल के एक लेन का फिनिशिंग कार्य चल रहा हैं। जागरण

प्रयागराज में गंगा पर निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल के एक लेन का फिनिशिंग कार्य चल रहा हैं। जागरण

HighLights

  1. शहर के कलश चौराहा की ओर पुल को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण भी अधूरा

  2. 2000 करोड़ से बन रहे पुल को महाकुंभ 2025 से पहले ही खोलने की योजना थी

  3. प्रयागराज में गंगा पर बन रहे बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण पूरा होने की 6 बार बदली है तिथि

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगा पर बन रहे बहुप्रतीक्षित सिक्स लेन पुल का निर्माण पूरा होने की तारीखें छह बार बदल चुकी हैं। जिलाधिकारी ने 10 दिसंबर तक पुल के एक लेन पर आवागमन शुरू कराने का निर्देश ऐसे में महज 12 दिन भीतर इस पुल के एक लेन पर आवागमन शुरू कराना भारतीय राष्ट्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

जिलाधिकारी ने चेतावनी देकर तिथि निर्धारित की है 

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने दो टूक चेतावनी दी है कि 10 दिसंबर से हर हाल में सिक्स लेन पुल के एक लेन पर यातायात शुरू होना चाहिए। निर्धारित समय सीमा में ऐसा नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

निर्माण में देरी व लापरवाही से 6 बार समय सीमा बढ़ी

उधर, सिक्स लेन पुल जल्द शुरू होने की उम्मीद में माघ मेला के लिए फाफामऊ की ओर पीपा पुल नहीं बनाने का निर्णय लिया गया है। करीब 2000 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पुल को महाकुंभ 2025 से पहले ही जनता के लिए खोलने की योजना थी लेकिन निर्माण में देरी और लापरवाही के चलते छह बार इसकी समय सीमा बढ़ानी पड़ी।

फिनिशिंग व सड़क कार्य अधूरा 

अब पुल का अधिकांश निर्माण पूरा हो चुका है लेकिन कलश चौराहा की ओर उनसे कुछ दूरी तक अभी सड़क नहीं बन पाई है। फिनिशिंग का काम भी अभी शेष है। निर्माण एजेंसी दिन-रात काम कराने का दावा कर रही है, इसके बावजूद तय समय पर आवागमन शुरू होने को लेकर संशय बना हुआ है।

निर्माण एजेंसी के लिए निर्धारित समय सीमा पालन चुनौती

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दो नवंबर को सिक्स लेन पुल का निरीक्षण किया था। उस दौरान उन्होंने 25 से 30 नवंबर तक एक लेन पर आवागमन शुरू कराने और 25 दिसंबर तक पूरे पुल का निर्माण पूरा कर जनता को समर्पित करने का निर्देश दिया था। हालांकि नवंबर के अंतिम दिनों तक भी पुल पर यातायात शुरू होने की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। ऐसे में अब निर्माण एजेंसी से निर्धारित समय सीमा का पालन कराने की चुनौती है।

यह भी पढ़ें- सात साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, खेत में मरणासन्न हालत में छोड़कर भागे दरिंदे; पीड़ित परिवार को चौकी से भगाया

यह भी पढ़ें- OTS Scheme : प्रयागराज एयरपोर्ट ने 2.17 करोड़ रुपये गृहकर जमा किया, नगर निगम में अब तक का सबसे बड़ा एकमुश्त भुगतान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।