सात साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, खेत में मरणासन्न हालत में छोड़कर भागे दरिंदे; पीड़ित परिवार को चौकी से भगाया
प्रयागराज के शृंगवेरपुर धाम में सात साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म किया गया, जिसके बाद उसे मरणासन्न हालत में छोड़ दिया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत के लिए चौकी पहुंचने पर उन्हें भगा दिया गया, बाद में नवाबगंज थाने में FIR दर्ज हुई।

प्रयागराज के शृंगवेरपुर धाम क्षेत्र में बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म, अज्ञात आरोपितों पर नवाबगंज थाने में केस दर्ज।
HighLights
बुआ के घर आई बच्ची बकरी चराने के लिए खेत की तरफ गई थी, चार लड़कों ने की हैवानियत
प्रयागराज में गंगापार के शृंगवेरपुर धाम क्षेत्र की घटना, नवाबगंज थाने में केस दर्ज, गिरफ्तारी नहीं
संसू, जागरण, शृंगवेरपुर धाम (प्रयागराज)। मानवता को तार-तार करने वाली घटना गंगापार के शृंगवेरपुर ाधाम इलाके में हुई। यहां सात साल की मासूम बच्ची से हैवानियत की गई। चार लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जब उसकी हालत नाजुक हो गई तो उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए।
कोई आरोपित गिरफ्तार नहीं हुए
पीड़ित परिवार का आरोप है कि मामले की जानकारी होने पर बच्ची से हैवानियत की घटना की शिकायत करने पुलिस चौकी पहुंचे तो उन्हें वहां से भगा दिया गया। इससे निराश पीड़ित के स्वजन नवाबगंज थाने पहुंचे, जिसके बाद अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया। पुलिस अभी तक किसी आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
चार लड़कों ने की हैवानियत
बताया गया है कि सात साल की बच्ची पिछले कुछ माह से अपने बुआ के घर आई थी। आरोप है कि शुक्रवार को जब बच्ची बकरी चराने के लिए खेत की तरफ गई थी, तभी चार लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे मरणासन्न की हालत में छोड़कर भाग निकले।
शृंगवेरपुर धाम चौकी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल
किसी तरह बच्ची घर पहुंचकर आप बीती बताई तो घरवाले हतप्रभ रह गए। यह भी आरोप कि शिकायत करने जब शृंगवेरपुर धाम चौकी पहुंचे तो उनकी सुनवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। फिलहाल थाना प्रभारी नवाबगंज पंकज अवस्थी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। बच्ची के बयान, चिकित्सीय परीक्षण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।