प्रयागराज के अल्लापुर में नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर युवक की हत्या की, सैलून में घुसकर वारदात को दिया अंजाम
प्रयागराज के अल्लापुर में गुरुवार शाम एक सैलून में घुसकर बदमाशों ने युवक अरविंद भारतीय की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वारदात के पीछे गैंगवार की आशंका जताई जा रही है।

प्रयागराज के अल्लापुर में गोली मारकर युवक की हत्या के बाद जुटी भीड़ृ। जागरण
HighLights
अल्लापुर मोहल्ले में गुरुवार शाम वारदात को दिया गया अंजाम
जार्जटाउन थाने की पुलिस गहनता से कर रही जांच-पड़ताल
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर में गुरुवार शाम को बड़ी वारदात हुई। जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर मोहल्ले में गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब युवक सैलून में बैठा था।
गोली की आवाज के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की। फिलहाल अभी यह नहीं स्पष्ट हो सका है कि हत्या किसने और क्यों की? हालांकि गैंगवार में वारदात को अंजाम देने की बात कही जा रही है।
गुरुवार शाम को अल्लापुर में अरविंद भारतीय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशो ने सैलून में घुसकर गोली मारी। जिसकी हत्या हुई, वह साजन मेहतर हत्याकांड के आरोपित का भाई अरविन्द बताया जा रहा है। नकाबपोश तीन बदमाशों ने कई गोली मारी। साजन मेहतर हत्याकांड में पैरवी कर रहे थे। सूचना पर पहुंची जॉर्जटाउन पुलिस गहनता से पड़ताल कर रही है।