विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OTS Scheme : प्रयागराज एयरपोर्ट ने 2.17 करोड़ रुपये गृहकर जमा किया, नगर निगम में अब तक का सबसे बड़ा एकमुश्त भुगतान

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 27 Nov 2026 05:39 PM (IST)

प्रयागराज एयरपोर्ट प्रशासन ने नगर निगम की ओटीएस योजना के तहत 2.17 करोड़ रुपये का गृहकर जमा किया, जो अब तक का सबसे बड़ा एकमुश्त भुगतान है। 27 हजार से अधिक भवन स्वामियों ने पंजीकरण कराया है।

प्रयागराज एयरपोर्ट।

प्रयागराज एयरपोर्ट।

HighLights

  1. ओटीएस योजना का असर अब बड़े बकायेदारों पर भी दिखने लगा

  2. 27 हजार से अधिक भवन स्वामियों ने योजना के तहत पंजीकरण कराया

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। नगर निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का असर अब बड़े बकायेदारों पर भी दिखने लगा है। गृहकर के बकाये पर मिलने वाली छूट का लाभ उठाने के लिए आवासीय और अनावासीय भवन स्वामी आगे आ रहे हैं।

16 हजार लोगों ने गृहकर जमा करने की प्रक्रिया शुरू की

इसी क्रम में शुक्रवार को एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से ओटीएस के तहत 2.17 करोड़ रुपये गृहकर जमा किया गया। नगर निगम में एयरपोर्ट की ओर से अब तक जमा की गई यह सबसे बड़ी एकमुश्त धनराशि है। नगर निगम की ओटीएस योजना के तहत अब तक 27 हजार से अधिक भवन स्वामी पंजीकरण करा चुके हैं। इनमें करीब 16 हजार भवन स्वामियों ने गृहकर जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

योजना का लाभ दिलाने को अभियान चलाया 

योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने और अधिक से अधिक बकायेदारों को इसका लाभ दिलाने के लिए नगर निगम की ओर से अभियान भी चलाया जा रहा है। ओटीएस योजना का लाभ लेने के लिए 15 दिसंबर तक आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित है।

एमएनएनआईटी भी गृहकर जमा करेगा 

नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजय ममगई ने बताया कि ओटीएस के तहत बकायेदारों को राहत दी जा रही है। एयरपोर्ट प्रशासन ने शुक्रवार को 2.17 करोड़ रुपये जमा किए हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) की ओर से भी गृहकर जमा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- UPPCS प्री परीक्षा 2025 परिणाम रद, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला; मुख्य परीक्षा दोबारा कराने का निर्देश

यह भी पढ़ें- प्रयागराज: ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के प्रॉक्टर मान सिंह पद से हटाए गए, छात्रा से मारपीट व अभद्रता मामले में विवादों में थे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।