विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज: ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के प्रॉक्टर मान सिंह पद से हटाए गए, छात्रा से मारपीट व अभद्रता मामले में विवादों में थे

By Mritunjay Mishra Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 27 Nov 2026 04:32 PM (IST)

ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के प्रॉक्टर मान सिंह को छात्रा से मारपीट और अभद्रता के मामले में पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह डॉ. अखिलेश त्रिपाठी को नया चीफ प्रॉक्टर नियुक्त किया गया है।

प्रयागराज: ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज।

प्रयागराज: ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज।

HighLights

  1. ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में छात्रा की पिटाई कर कपड़े फाड़ने के प्रयास के बाद उठा था विवाद

  2. कर्नलगंज थाने में कॉलेज के छात्र के खिलाफ दर्ज है मुकदमा, अभी तक नहीं हो सकी गिरफ्तारी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में छात्रा के साथ सरेआम मारपीट, अभद्रता और कपड़े फाड़ने के प्रयास की घटना के बाद विवादों में आए चीफ प्राक्टर डॉ. मान सिंह को कॉलेज प्रशासन ने पद से हटा दिया है। उनकी जगह राजनीतिक शास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अखिलेश त्रिपाठी को अगले आदेश तक नया चीफ प्राक्टर नियुक्त किया गया है। 26 नवंबर को प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह की ओर से जारी आदेश में तत्काल प्रभाव से यह बदलाव किया गया है।

कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की एक अनुसूचित जाति की छात्रा के साथ हुई घटना ने परिसर की सुरक्षा और अनुशासन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। आरोप था कि पिछले दिनों दोपहर विभाग जाते समय परास्नातक के छात्र अंकुर सिंह ने छात्रा को जातिसूचक गालियां दीं और विवाद के बाद उसके साथ मारपीट की। छात्रा का आरोप था कि उसने प्राक्टर से हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई, लेकिन उसे ही डांट दिया गया। इसके बाद आरोपित ने उसके बाल पकड़कर पिटाई की और कपड़े फाड़ दिए।

पीड़िता की तहरीर पर कर्नलगंज थाने में आरोपित छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसी प्रकरण को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) प्रयाग महानगर ने 25 नवंबर को प्रदर्शन किया और पिछले ढाई महीने से अराजक वातावरण का आरोप लगाते हुए चीफ प्रॉक्टर को 24 घंटे में हटाने की मांग कर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी गई थी।

इसके अगले दिन कॉलेज प्रशासन ने डॉ. मान सिंह को पदमुक्त कर दिया। एबीवीपी के महानगर मंत्री प्रतीक मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद शैक्षणिक परिसरों में सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए प्रतिबद्ध है। महानगर महाविद्यालय कार्य संयोजक शांतनु मिश्रा ने कहा कि चीफ प्राक्टर की नीतियों के कारण परिसर में अराजकता का माहौल बना था।

यह भी पढ़ें- TGT Bharti 2026 : दो वर्ष का एकल विषय डिग्री कोर्स वाले भी टीजीटी में कर सकेंगे आवेदन, UPESSC ने दी अभ्यर्थियों को राहत

यह भी पढ़ें- UPPSC अध्यक्ष ने चार्ज लेते ही अभ्यर्थियों के हित का महत्वपूर्ण निर्णय लिया, आवेदन में भूल से हुई त्रुटि सुधारने का मौका मिलेगा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।