प्रयागराज का वांछित 50 हजार का इनामी गोतस्कर बिहार से गिरफ्तार, एसटीएफ ने घेराबंदी कर पकड़ा
प्रयागराज का वांछित 50 हजार का इनामी गोतस्कर महफूज बिहार के नालंदा से एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। ...और पढ़ें

एसटीएफ की गिरफ्त में वांछित गोतस्कर। सौ. एसटीएफ
HighLights
यमुनापार के कोरांव थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद फरार था
एसटीएफ लखनऊ ने बताया कि आरोपित पर कई केस दर्ज हैं
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। यमुनापार के कोरांव से वांछित चल रहे 50 हजार रुपये का इनामी गोतस्कर महफूज को नालंदा बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त चमरौवा, थाना शहजादनगर, जनपद रामपुर का रहने वाला है।
बताया गया है कि कोरांव थाने में बीते साल गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा लिखा गया था। उस मुकदमे में महफूज वांछित चल रहा था। इस बीच स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम को पता चला कि वांछित इनामी गोतस्कर बिहार में छिपा है। तब एसटीएफ की टीम ने बिहार पहुंचकर घेराबंदी करते हुए गोतस्कर को दबोच लिया।
पूछताछ में अभियुक्त महफूज ने बताया कि गोतस्करी के मामले में उसकी कार का उपयोग हुआ था। कार को पुलिस ने पकड़ लिया था। मुकदमे में नाम सामने आने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए नालन्दा, बिहार में छिप कर रह रहा था। एसटीएफ लखनऊ का कहना है कि आरोपित के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।
