विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में एक करोड़ के स्मैक बरामद, सरगना समेत तीन तस्कर गिरफ्तार; कहां से लाते थे और किन लोगों को बेचते थे?

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 17 Nov 2026 02:56 PM (IST)

प्रयागराज में फाफामऊ पुलिस ने मलाक हरहर ओवर ब्रिज के पास से एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का 515 ...और पढ़ें

गंगापार में फाफामऊ पुलिस की गिरफ्त में स्मैक के साथ पकड़े गए तस्कर। सौ. पुलिस मीडिया सेल

गंगापार में फाफामऊ पुलिस की गिरफ्त में स्मैक के साथ पकड़े गए तस्कर। सौ. पुलिस मीडिया सेल

HighLights

  1. तीनों तस्कर प्रयागराज के रहने वाले हैं, कई थानों में अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज है

  2. गंगापार में फाफामऊ पुलिस ने मलाक हरहर ओवर ब्रिज के समीप घेराबंदी कर पकड़ा

संवाद सहयोगी, जागरण, फाफामऊ (प्रयागराज)। अपराध और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए गंगापार में फाफामऊ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। मलाक हरहर ओवर ब्रिज के समीप से सोमवार रात तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत का स्मैक पाउडर बरामद किया। 

515 ग्राम स्मैक बरामद 

फाफामऊ पुलिस को सोमवार रात मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि मलाक हरहर ओवर ब्रिज के समीप तीन संदिग्ध युवक खड़े हैं। इस पर फाफामऊ प्रभारी निरीक्षक छोटक सिंह यादव अपने हमराहियों के साथ पहुंचे तीनों युवकों को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया। बरामद स्मैक का वजन 515 ग्राम है।

गिरोह सरगना सनाउल्लाह उर्फ रानू भी गिरफ्तार 

गिरफ्तार तस्करों में सनाउल्लाह उर्फ रानू पुत्र रफातउल्लाह निवासी पुराना कटरा, थाना कर्नलगंज, मोहम्मद कैफ पुत्र मोहम्मद शमीम निवासी हरवारा, थाना धूमनगनगंज और मनोज बारी पुत्र स्वर्गीय चुन्नू लाल निवासी पुराना कटरा, थाना कर्नलगंज शामिल है। सनाउल्लाह गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। इसके खिलाफ प्रयागराज के कई थानों में अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज है। मनोज बारी और मोहम्मद कैफ के खिलाफ भी अलग-अलग थानों में केस दर्ज है।

पुलिस पता लगा रही- कहां से खरीदते थे, किसे बेचते थे 

स्मैक पाउडर के साथ गिरफ्तार करने वाले युवकों को पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक छोटक सिंह यादव, सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार मौर्य, सौमित्र सिंह, मुकेश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, जयप्रकाश यादव, कांस्टेबल राजेश्वर कुमार और गौरव गौतम शामिल है। प्रभारी निरीक्षक छोटक सिंह यादव ने बताया कि गिरफ्तार तीनों युवकों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इतनी अधिक मात्रा में मादक पदार्थ कहां से लाते थे और किन लोगों को इसकी आपूर्ति करते थे।

यह भी पढ़ें- एक मिनट की देरी ने छीन ली मासूम की जिंदगी, हंगामा व तोड़फोड़; स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

यह भी पढ़ें- कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी की भावुक पुकार, 'हजूर, बस एक मौका दे दीजिए ...'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।