विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी की भावुक पुकार, 'हजूर, बस एक मौका दे दीजिए ...'

By Gurudeep Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 17 Nov 2026 01:32 PM (IST)

कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी कुमारी ने बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की राम कथा में शामिल ...और पढ़ें

कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह और उनकी पत्नी भानवी। साभार : इंटरनेट मीडिया

कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह और उनकी पत्नी भानवी। साभार : इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. बागेश्वर पीठाधीश्वर की कथा शुरू होने से ठीक पहले राजा भैया से भानवी की भावुक अपील

  2. बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कुंडा स्थित बेंती राजभवन में भव्य श्रीराम कथा कहेंगे

गुरुदीप त्रिपाठी, प्रतापगढ़। कुंडा स्थित बेंती राजभवन में बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भव्य श्रीराम कथा की खबर आते ही पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बन गया है। इसी बीच कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी की एक भावुक अपील सबके दिल को छू गई है।

भानवी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा...

भानवी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा है कि कथा का समाचार पाकर उनका मन श्रद्धा, आस्था और भावनाओं से अभिभूत है। उनकी हार्दिक अभिलाषा है कि उन्हें इस पावन आयोजन में सम्मिलित होने, बाबा बागेश्वर के दर्शन करने और प्रभु श्रीराम की दिव्य कथा सुनने का सौभाग्य मिले। उन्होंने अपने हजूर रघुराज प्रताप सिंह से निवेदन किया है कि वे उनकी इस धार्मिक अभिलाषा का सम्मान करते हुए उन्हें कथा में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान करें, ताकि कथा श्रवण का लाभ पूरे परिवार को मिल सके।

Bhanvi post on X handle

एक्स हैंडल पर भानवी की तरफ से किया गया पोस्ट। साभार : एक्स हैंडल

परिवार में फिर से प्रेम, एकजुटता, सद्भाव का वातावरण बने 

भानवी ने प्रभु श्रीराम के चरणों में प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी कृपा से परिवार में व्याप्त नकारात्मकता, कटुता और अशांति का अंत हो। प्रतिकूल परिस्थितियों से मुक्ति मिले और परिवार में फिर से प्रेम, विश्वास, एकजुटता, सद्भाव और खुशहाली का वातावरण बने। उन्होंने बाबा बागेश्वर सरकार से भी प्रार्थना की है कि वे अपने आशीर्वाद से परिवार की नकारात्मकता दूर करें और सकारात्मकता, प्रेम और सद्भाव का संचार करें। साथ ही कथा में शामिल होने की उनकी अभिलाषा पूर्ण होने का मार्ग प्रशस्त करें।

Acharya Dhirendra Krishna Arrival of in Pratapgarh

कामना की- यह कथा समाज में सकारात्मकता फैलाए

पोस्ट में भानवी का कहना है कि श्रीराम कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मर्यादा, त्याग, करुणा, धैर्य और पारिवारिक मूल्यों की दिव्य प्रेरणा है। प्रभु श्रीराम के आदर्श परिवार और समाज में प्रेम, सम्मान और समरसता बनाए रखने की सीख देते हैं। उन्होंने कामना की है कि यह कथा परिवारों को जोड़ने, रिश्तों में विश्वास जगाने और समाज में सकारात्मकता फैलाने वाला पावन अवसर बने।

यह भी पढ़ें- एक मिनट की देरी ने छीन ली मासूम की जिंदगी, हंगामा व तोड़फोड़; स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

यह भी पढ़ें- UP Board Exam 2027 : हाईस्कूल व इंटर परीक्षा के प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी, यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर देखें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।