विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में नामांतरण और रजिस्ट्री में देरी पर अब 1000 रुपये एकमुश्त शुल्क लगेगा, लोगों को मिली राहत

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 03 Nov 2026 04:20 PM (IST)

प्रयागराज में संपत्ति नामांतरण और रजिस्ट्री में देरी पर लगने वाला विलंब शुल्क अब मासिक 500 रुपये की जगह एकमुश्त ...और पढ़ें

नामांतरण और रजिस्ट्री प्रयागराज में कराने पर एकमुश्त 1000 रुपये देना होगा।

नामांतरण और रजिस्ट्री प्रयागराज में कराने पर एकमुश्त 1000 रुपये देना होगा।

HighLights

  1. मृतकों की संपत्ति के वरासत में भी एक हजार ही विलंब शुल्क लगेगा

  2. 15-20 हजार लोगों को फायदा, पहले हर माह 500 रुपये लगते थे

  3. प्रयागराज के नगर आयुक्त की ओर से जारी किया गया यह आदेश

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संपत्ति की रजिस्ट्री कराने या नामांतरण करने में देरी अब लोगों की जेब पर हर महीने भारी नहीं पड़ेगी। एक हजार रुपये का एकमुश्त विलंब शुल्क निर्धारित लिया जाएगा। नगर आयुक्त साईं तेजा ने दो नवंबर को आदेश जारी कर दिया है।

नगर निगम सदन की बैठक में निर्णय

पहले हर माह 500 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क निर्धारित किया गया था। हालांकि 10 सितंबर को नगर निगम सदन की बैठक में इसे समाप्त करते हुए एक हजार रुपये निर्धारित किया गया। मृतकों की संपत्ति के वरासत के मामलों में भी एक हजार रुपये ही विलंब शुल्क लिया जाएगा। इस आदेश से शहर में 15 से 20 हजार लोगों को राहत मिलने की संभावना है।

जनहित में बेहतर निर्णय : महापौर

महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि दीपावली के पहले जनहित में बेहतर निर्णय लिया गया है। मुख्यकर निर्धारण अधिकारी संजय ममगई ने बताया कि अब तक नगर निगम में दाखिल-खारिज समेत संबंधित प्रक्रियाओं में देरी होने पर हर माह 500 रुपये विलंब शुल्क लेने का प्रावधान था। सदन के माध्यम से इसमें बदलाव किया गया है। सोमवार यानी दो नवंबर से यह नियम पूरी तरह से लागू हो गया है।

10 सितंबर 2027 को कराने पर विलंब शुल्क नहीं लगेगा

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि अगर आप 10 सितंबर 2026 को कोई भी जमीन खरीदते हैं तो एक हजार शुल्क लगेगा। वहीं दाखिल-खारिज 10 सितंबर 2027 को कराएंगे तो विलंब शुल्क कुछ नहीं लगेगा।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज एयरपोर्ट पर हवाई यात्रा का दायरा सिमटा, 7 वर्षों के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा उड़ानों का संचालन

यह भी पढ़ें- प्रयागराज: विधि विश्वविद्यालय में प्रशासनिक टकराव चरम पर, VC ने रजिस्ट्रार की शक्तियां छीनी; 10 दिन में मांगा जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।