प्रयागराज में 29 चौकी प्रभारियों समेत 49 दारोगाओं का तबादला, किसे-कहां का मिला चार्ज देखें यहां
प्रयागराज पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 49 दारोगाओं का तबादला किया गया है। इनमें 29 चौकी प्रभारी शामिल हैं, जिन्हें नए क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रयागराज में पुलिस विभाग में भारी संख्या में चौकी प्रभारी समेत दारोगाओं का ट्रांसफर किया गया।
HighLights
पुलिस विभाग में भारी फेरबदल किए गए
चौकी प्रभारियों को नई जगह जिम्मेदारी मिली
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर के 49 दारोगाओं का तबादला किया गया है। इनमें 29 चौकी प्रभारी शामिल हैं। देवेश सिंह परिहार को चौकी प्रभारी चमनगंज, शिवम मिश्रा को नीवा, कपिल द्विवेदी को बहादुरगंज, सूरज प्रकाश को साउथ मलाका, अंशुमान सिंह को रावतपुर, प्रांजुल कनौजिया को जीटीबी नगर, अनुराग वर्मा को सूरजकुंड, दीपक कुमार को सैदपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है।
इसी प्रकार विकास सिंह को सुभाष चौराहा, गया प्रसाद पांडेय को ईश्वर शरण, आदित्य प्रताप सिंह को अलोपीबाग, आकाश सेन को हनुमान मंदिर, जयराम सरोज को मीरापुर, अरिवंद कुमार को सालिटेयर वैली, विजय प्रकाश को अल्लापुर, शेषनाथ वर्मा को लूकरगंज, पंकज कुमार को मालवीय नगर, सुशील कुमार को मेंहदौरी, राजेश सिंह को नवीन सब्जी मंडी, अंकित कुमार को कल्याणी देवी चौकी प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।
वहीं, प्रिंस राठी को सल्लाहपुर, अभिषेक वर्मा को मम्फोर्डगंज, मयंकधर द्विवेदी को रसूलपुर, हरिनंद सिंह को राजरूपपुर, महेंद्र सिंह को धरनास्थल, ओम प्रकाश को घंटाघर, राजेश कुमार सिंह को नखासकोहना, गौरव को आदर्श नगर व रोहित नागर को लोकसेवा आयोग चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।