विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PDA के भूखंड का पोर्टल पर घर बैठे आप भी करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन, 300 करोड़ का भूखंड बेचेगा प्रयागराज विकास प्राधिकरण

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 15 May 2026 08:34 PM (IST)

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने 100 से अधिक व्यावसायिक भूखंडों की बिक्री के लिए एक नया पोर्टल लॉन्च किया है। ...और पढ़ें

पीडीए सभागार में व्यासायिक भूखंडों के बिक्री के लिए पंजीकरण प्रक्रिया का शुभारंभ करतीं मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल साथ में पीडीए उपाध्यक्ष, सचिव व अन्य। जागरण

पीडीए सभागार में व्यासायिक भूखंडों के बिक्री के लिए पंजीकरण प्रक्रिया का शुभारंभ करतीं मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल साथ में पीडीए उपाध्यक्ष, सचिव व अन्य। जागरण 

HighLights

  1. पीडीए के नव विकसित पोर्टल का मंडलायुक्त ने किया शुभारंभ

  2. आवासीय योजनाओं में करीब 100 व्यावसायिक भूखंड की बिक्री

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) तीन आवासीय योजनाओं में 100 से अधिक व्यावसायिक भूखंडों की बिक्री करेगा। पहले फेज में 22 व्यावसायिक भूखंडों की बिक्री की जाएगी। इससे पीडीए को 300 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त होगा।

जन सुविधाओं के लिए पोर्टल तैयार : मंडलायुक्त

भूखंडों की बिक्री में शामिल होने के लिए लोग घर बैठे पंजीकरण करा सकें इसके लिए पोर्टल तैयार किया गया है। इसका शुभारंभ शुक्रवार को पीडीए की पदेन अध्यक्ष मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने इंदिरा भवन स्थित पीडीए सभागार से किया। मंडलायुक्त ने कहा कि पीडीए की ओर से जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बेहतर पोर्टल तैयार किया गया है। इससे लोगाें को तो सुविधा मिलेगी ही पीडीए भूखंडों की बिक्री भी आसानी से कर लेगा।

पोर्टल का लिंक पीडीए की वेबसाइट पर उपलब्ध 

पीडीए उपाध्यक्ष ऋषिराज ने बताया कि पोर्टल का लिंक पीडीए की वेबसाइट पर उपलब्ध है। पीडीए के सचिव अजीत सिंह और संपत्ति प्रभारी सूरज पटेल ने बताया कि भूखंड खरीदने के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। 22 जून तक आनलाइन पंजीकरण किया जा सकेगा। बताया कि 22 भूखंडों में से 17 भूखंड ग्रुप हाउसिंग के हैं। सभी भूखंडों की बिक्री नीलामी के माध्यम से की जाएगी। पोर्टल लांचिंग के दौरान पीडीए के टाउन प्लानर जितेंद्र सिंह सहरवार,जोनल अधिकारी गौरव मल्ल,कुलदीप चौहान,अभियंता विवेक गुप्ता,श्याम कृष्ण राय आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- UP के कई राजकीय शिक्षक बिना स्थायीकरण के ही हो रहे सेवानिवृत्त, शिक्षक संघ ने एसीएस को पत्र भेजा

यह भी पढ़ें- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद व शिष्य मुक्तानंद ब्रह्मचारी को इलाहाबाद HC से राहत, उनके खिलाफ अवमानना याचिका खारिज