UP के कई राजकीय शिक्षक बिना स्थायीकरण के ही हो रहे सेवानिवृत्त, शिक्षक संघ ने एसीएस को पत्र भेजा
उत्तर प्रदेश राजकीय शिक्षक संघ ने सेवानिवृत्ति से पूर्व शिक्षकों के स्थायीकरण की मांग उठाई है। संघ ने अपर मुख्य ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश राजकीय शिक्षक संघ ने शिक्षकों के स्थायीकरण की मांग की है।
HighLights
उत्तर प्रदेश राजकीय शिक्षक संघ ने स्थायीकरण की मांग उठाई
पदाधिकारियों ने अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा को ज्ञापन भेजा
राब्यू, जागरण, प्रयागराज। प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्यों, प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों के सेवानिवृत्ति से पूर्व स्थायीकरण की मांग उत्तर प्रदेश राजकीय शिक्षक संघ ने उठाई है। कहा है कि कई शिक्षक करीब 35 वर्ष तक सेवा करके बिना स्थायीकरण के ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं। स्थायीकरण के लिए पदाधिकारियों ने अपर मुख्य सचिव (एसीएस) माध्यमिक शिक्षा को ज्ञापन भेजकर आवश्यक आदेश जारी करने की मांग की गई है।
इस स्थिति को चिंतनीय बताया
ज्ञापन में संघ के प्रांतीय संरक्षक रामेश्वर प्रसाद पाण्डेय ने कहा है कि प्रदेश के अन्य विभागों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों का समय-समय पर स्थायीकरण किया जाता है, जबकि राजकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को 30 से 35 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के बाद भी इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। वह भी करीब 34 वर्ष की सेवा कर बिना स्थायीकरण के सेवानिवृत्त हो गए। इस स्थिति को चिंतनीय बताया है।
वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष ने की मांग
वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश राजकीय शिक्षक संघ के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष आलोक पाण्डेय ने मांग की है कि सभी राजकीय महिला/पुरुष शिक्षक एवं प्रधानाचार्यों का सेवानिवृत्ति से पूर्व अनिवार्य रूप से स्थायीकरण किया जाए।
