Updated: Mon, 07 Jul 2025 08:25 PM (IST)
कोरांव क्षेत्र में लपरी नदी पर 14 करोड़ रुपये की लागत से पुल बनाया जाएगा। कोरांव विधायक के प्रयासों से इस परियोजना को मंज़ूरी मिली जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। पुल न होने से बरसात में लोगों को परेशानी होती थी। विधायक ने विधानसभा में मुद्दा उठाया जिसके बाद सरकार ने पुल निर्माण को स्वीकृति दी। इससे कई गांवों के लोग मुख्य मार्ग से जुड़ेंगे और विकास होगा।
संवाद सूत्र, कोरांव/लेड़ियारी। क्षेत्र में लपरी नदी पर 14 करोड़ की लागत से पुल बनाया जाएगा। कोरांव विधायक के प्रयासों से लपरी नदी पर पुल निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। पुल निर्माण की यह परियोजना क्षेत्रीय लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी, जिससे आवागमन सुगम होगा और आर्थिक व सामाजिक विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
लपरी नदी पर पुल नहीं होने के कारण क्षेत्रवासियों को बरसात के दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ता था। नदी में जल स्तर बढ़ने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती थी। नाव के सहारे आवागमन करना पड़ता था। इससे न केवल बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती थी, बल्कि मरीजों, किसानों और मजदूरों को भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ती थीं।
विधायक ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया और अधिकारियों के साथ लगातार पत्राचार किया। अंततः शासन ने इस योजना को स्वीकृति देते हुए 13 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से पुल निर्माण की मंजूरी दे दी है। जल्द ही निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू होगी।
क्षेत्र के बहरैंचा गांव में पुल का निर्माण होने से भस्मा, बैजला गांव के ग्रामीणों को मुख्य मार्ग से जुड़ सकेंगे। विधायक ने कहाकि यह पुल न केवल आवागमन को सरल बनाएगा, बल्कि स्थानीय व्यापार, कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव लाएगा।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की वर्षों पुरानी पीड़ा को दूर करने के लिए वे प्रतिबद्ध थे और सरकार ने पुल के निर्माण की स्वीकृति देकर बड़ा काम किया है। पुल निर्माण की स्वीकृति की जानकारी देते हुए विधायक के जनसंपर्क अधिकारी रामाश्रय शुक्ला ने बताया कि जल्द ही धनराशि निर्गत होने के बाद निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।