Prayagraj News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, पुलिस ने मारा छापा; अंदर देखा तो...
Prayagraj News पुलिस की सख्ती के बावजूद शहर के कई रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार संचालित हो रहा है। रविवार रात सिविल लाइंस पुलिस ने ऐसे ही एक रेस्टोरेंट बैरल हाउस में छापेमारी की। वहां से कर्मचारी मुकेश व तीन ग्राहकों को पकड़ लिया गया। रेस्टोरेंट से तीन सेट हुक्का बरामद हुआ है। सभी के खिलाफ सिगरेट और तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत मुकदमा कायम किया गया है।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। पुलिस की सख्ती के बावजूद शहर के कई रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार संचालित हो रहा है। रविवार रात सिविल लाइंस पुलिस ने ऐसे ही एक रेस्टोरेंट बैरल हाउस में छापेमारी की। वहां से कर्मचारी मुकेश व तीन ग्राहकों को पकड़ लिया गया।
रेस्टोरेंट से तीन सेट हुक्का बरामद हुआ है। सभी के खिलाफ सिगरेट और तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत मुकदमा कायम किया गया है। हुक्का बार का मालिक रितिक जायसवाल फरार चल रहा है। बताया गया है कि पत्थर गिरिजाघर के पास बैरल हाउस रेस्टोरेंट है। वहां पर करीब तीन माह से हुक्का बार चल रहा था।
युवकों में मची खलबली
रविवार रात पुलिस को पता चला तो इंस्पेक्टर सिविल लाइंस भानु प्रताप सिंह, चौकी इंचार्ज धरना स्थल अमित कुमार सिंह ने टीम के साथ एकाएक रेस्टोरेंट में छापा मारा। भीतर घुसते ही पूरा रेस्टोरेंट धुआं से भरा हुआ था। पुलिस को देख वहां मौजूद युवकों में खलबली मच गई। कुछ ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सभी को पकड़ लिया गया।
पूछताछ में पता चला कि खोरहट खुर्द बारा निवासी मुकेश सिंह हुक्का बार में कर्मचारी है। उसने बताया कि हुक्का बार का मालिक चर्च लेन का रितिक जायसवाल है, जो कहीं गया हुआ है। पुलिस ने रेस्टोरेंट से हुक्का, पाइप, तंबाकू, चिमटा समेत अन्य सामग्री को कब्जे में ले लिया।
इसके बाद हुक्का पी रहे टीबी सप्रू रोड निवासी धीरज शर्मा, द्रौपदी घाट कैंट के संदीप कुमार और लालपुर हापुड़ के आशीष जाट को पकड़कर थाने लाया गया। फिर चौकी प्रभारी की तहरीर पर चारों के खिलाफ मुकदमा लिखकर गिरफ्तारी की गई।
कई और जगह चल रहा हुक्का बार
बैरल हाउस रेस्टोरेंट में कार्रवाई के बाद पुलिस को पता चला कि सिविल लाइंस के कुछ और रेस्टोरेंट में हुक्का बार चला रहा है। इसमें पत्रिका हाउस, थार्नहिल रोड, एमजी मार्ग समेत कई अन्य स्थान पर स्थित रेस्टोरेंट शामिल हैं। इसके अलावा झलवा, जार्जटाउन, कर्नलगंज, नैनी, झूंसी और फाफामऊ में भी रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चल रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: यूपी में उद्योगों-दुकानों का बिजली कनेक्शन होगा महंगा, आयोग करेगा अंतिम निर्णय
पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। सिविल लाइंस और धूमनगंज पुलिस कई हुक्का बार में पहले भी कार्रवाई कर चुकी है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।