Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Allahabad High Court प्रशासन ने दो न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, किसे-कहां भेजा गया?

    Updated: Mon, 28 Jul 2025 10:59 PM (IST)

    इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दो न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले हैं। राजेश नारायण मणि त्रिपाठी लखनऊ में रजिस्ट्रार नियुक्त हुए हैं। वहीं निर्भय प्रकाश पाक्सो कोर्ट में न्यायाधीश बने। न्यायमूर्ति शशिकांत गुप्ता को केंद्रीय परिषद का सदस्य बनने पर आईसीएआई प्रयागराज शाखा ने बधाई दी। उन्हें सीए संस्थान की सर्वोच्च परिषद में भागीदारी का अवसर मिलेगा। न्यायमूर्ति गुप्ता ने शाखा के कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया।

    Hero Image
    दो न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रशासन ने दो न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।

    महानिबंधक राजीव भारती की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार राजेश नारायण मणि त्रिपाठी, विशेष न्यायाधीश/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, गोंडा प्रतिनियुक्ति के आधार पर उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा अधिकरण, लखनऊ में रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्त/पदस्थापित किए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गोंडा निर्भय प्रकाश, पाक्सो स्पेशल कोर्ट अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश, गोंडा नियुक्त किए गए हैं।

    न्यायमूर्ति शशिकांत गुप्ता को आइसीएआइ के पदाधिकारी ने दी बधाई

    आपको बता दें कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश शशिकांत गुप्ता को केंद्रीय परिषद का सदस्य बनाया गया है। उनका कार्यकाल चार वर्ष का होगा। इस रूप में सीए संस्थान की सर्वोच्च परिषद के निर्णय में भागीदारी करेंगे।

    आइसीएआइ प्रयागराज शाखा के पदाधिकारियों ने उनके निवास स्थान पर जाकर बधाई दी। इसमें अध्यक्ष सुशील शुक्ला, उपाध्यक्ष शुभम अग्रवाल, सचिव अभिनय कोहली, कोषाध्यक्ष शैंकी कसेरा के साथ पूर्व अध्यक्ष डा. नवीन चंद्र अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अतुल मिश्रा एवं गौरव मिश्रा आदि रहे।

    निर्वाचित केंद्रीय परिषद के सदस्य ज्ञानचंद्र मिश्रा भी मौजूद रहे। नवीन चंद्र अग्रवाल ने प्रयागराज शाखा की वर्ष 2024-25 की प्रकाशित पत्रिकाएं भी प्रदान कीं। न्यायमूर्ति शशिकांत गुप्ता ने शाखा के कार्यों को भी बढ़ाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।