Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Prayagraj News: कल्हाड़ी से हमला कर बेटे की हत्या, संपत्ति विवाद में पिता-पुत्र के बीच हुआ था झगड़ा

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 11:04 AM (IST)

    प्रयागराज में एक पिता ने अपने बेटे की कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या कर दी। सोरांव थाना क्षेत्र के अहिबीपुर गांव में संपत्ति विवाद को लेकर पिता-पुत्र के बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद पिता ने बेटे विनोद पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। जिले में एक बार फिर रिश्ते को झकझोर देने वाली घटना हुई है। गंगापार में एक पिता ने अपने बेटे पर कुल्हाड़ी से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया। इसका पता चलने पर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया गया है कि सोरांव थाना क्षेत्र के अहिबीपुर गांव में रहने वाला संत लाल किसान है। उसने अपनी बेटी की शादी के लिए किसी से कर्ज लिया है।

    संपत्ति विवाद के चलते हुआ था झगड़ा

    कर्ज उतारने के लिए संतलाल उर्फ बहराइच अपनी जमीन बेची। मगर दाखिल खारिज के दौरान बेटा आपत्ति लगा रहा था। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था। रविवार रात भी झगड़ा हुआ तो संत लाल ने बेटे विनोद पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

    पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में संपत्ति से जुड़ा विवाद सामने आया है। विस्तृत जांच करते हुए आरोपित की तलाश की जा रही है।