Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Prayagraj News: सांड के हमले से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत, घर में कोहराम मचा

    Updated: Tue, 03 Jun 2025 02:07 PM (IST)

    प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र के नीवीं गांव में एक दुखद घटना घटी। अरुण प्रताप सिंह नामक एक 58 वर्षीय व्यक्ति पर रात में एक सांड ने हमला कर दिया जिससे उनकी आंत फट गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अरुण प्रताप सिंह जल निगम में कार्यरत थे। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

    Hero Image
    Prayagraj News: सांड के हमले से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत, घर में कोहराम मचा

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। थरवई थाना क्षेत्र के नीवीं गांव निवासी अरुण प्रताप सिंह 58 वर्ष पुत्र सूर्यभान सिंह सोमवार की रात घर के सामने दरवाजे पर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे उनकी नींद खुली तो वह बिस्तर से उठकर टॉयलेट के लिए जा रहे थे। उसी समय एक घुमंतू सांड ने उनके ऊपर अचानक हमला बोल दिया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सांड की सींग उनके पेट में घुस जाने से आंत फट गई। शोर गुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे होकर लाठी डंडा से किसी तरह सांड को भगा दिया। गंभीर अवस्था में घायल को इलाज हेतु स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल ले गए। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

    अरुण प्रताप सिंह अपने गांव में  स्थित जल निगम के पानी की टंकी पर  संविदा नलकूप ऑपरेटर का कार्य करते थे। घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के दो बेटा व चार बेटियां हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।