विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज: मुट्ठीगंज में 10 वर्षीय बालक से कुकर्म, पड़ोस में रहने वाला आरोपित युवक गिरफ्तार

By Rajendra Yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 13 Nov 2026 05:51 PM (IST)

प्रयागराज के मुट्ठीगंज में एक 10 वर्षीय बालक के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले ...और पढ़ें

प्रयागराज में बालक से कुकर्म करने वाले को मुट्ठीगंज थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्रयागराज में बालक से कुकर्म करने वाले को मुट्ठीगंज थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

HighLights

  1. घर के बाहर खेलते समय बच्चे को बहलाकर ले गया गली में

  2. शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर के मुट्ठीगंज क्षेत्र में 12 नवंबर की रात 20 वर्ष के एक बालक के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोप पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर लगा है। उसके खिलाफ मुट्ठीगंज थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर आरोपित को बहादुरगंज के पास से गिरफ्तार कर लिया।

डरा-सहमा बालक घर पहुंचा

मुट्ठीगंज क्षेत्र में रहने वाला बालक गुरुवार रात अपने घर के बाहर खेल रहा था। उसी समय पड़ोस का रहने वाला युवक उसके पास पहुंचा। उसे बहलाकर घर के पास एक गली में ले गया और डरा धमकाकर उसके साथ कुकर्म किया। डरा-सहमा बालक घर पहुंचा और एक कोने में बैठकर रोने लगा। माता-पिता ने जब उससे रोने की वजह पूछी तो उसने आपबीती बताई।

शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी

इसके बाद पीड़ित बालक के स्वजन शिकायत करने आरोपित के घर पहुंचे तो उसके घरवालों ने अपशब्द कहते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घरवाले बालक को लेकर मुट्ठीगंज थाने पहुंचे और तहरीर दी, जिस पर पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

बहादुरगंज से आरोपित गिरफ्तार

इसके अलावा पुलिस ने आरोपित के माता-पिता व चाचा के खिलाफ धमकी देने आदि धाराओं में रिपोर्ट लिखी है। शुक्रवार दोपहर मुट्ठीगंज थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने आरोपित को बहादुरगंज के पास से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में वारदात: खेत में मिला ट्रैक्टर चालक का शव, शरीर पर चोट मिलने से हत्या की आशंका

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में 29 चौकी प्रभारियों समेत 49 दारोगाओं का तबादला, किसे-कहां का मिला चार्ज देखें यहां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।