प्रयागराज में मस्जिद के अंदर घिनौनी हरकत: तालीम लेने गए किशोर से पेश इमाम ने किया कुकर्म, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
प्रयागराज की एक मस्जिद में तालीम लेने गए किशोर से पेश इमाम ने कुकर्म किया। विरोध करने पर धमकाने के बाद, पीड़ित की मां की शिकायत पर आरोपी इमाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

प्रयागराज में मस्जिद के अंदर किशोर से कुकर्म करने वाले पेश इमाम को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
HighLights
विरोध पर किशोर को लगातार डराया-धमकाया जाता रहा
किशोर की अम्मी की तहरीर पर शिवकुटी थाने में मुकदमा
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर में स्थित एक मस्जिद के भीतर घिनौती करतूत की घटना सामने आई है। रसूलाबाद स्थित मस्जिद में तालीम लेने गए एक किशोर से पेश इमाम ने कई दिनों तक कुकर्म किया। विरोध पर किशोर को लगातार डराया-धमकाया जाता रहा।
किसी तरह पीड़ित ने घटना की जानकारी अपनी अम्मी को दी। तब वह चौंक गई और फिर थाने पहुंचकर पेश इमाम जाहिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। शिवकुटी पुलिस ने रविवार को आरोपित पेश इमाम को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया। इससे पहले अतरसुइया क्षेत्र की मस्जिद में भी इसी तरह की घटना हुई थी।
बताया गया है कि शिवकुटी थाना क्षेत्र के रसूलाबाद इलाके में रहने वाला एक शख्स सैलून की दुकान चलाता है। उसका 14 वर्षीय बेटा पास में ही स्थित एक मस्जिद उर्दू-अरबी सीखने जाता था। इसके साथ ही वह पेश इमाम से नमाज पढ़ने, अल्लाह के बताए वसूलों के बारे में जानता-समझाता था।
आरोप है कि पेश इमाम जाहिद ने कुछ दिनों तक किशोर को तालीम दी, लेकिन फिर उसकी नीयत बदल गई। मस्जिद में नमाज पढ़ाने वाला पेश इमाम किशोर के साथ कुकर्म करने लगा। विरोध पर उसे डराया और धमकाया गया। इससे परेशान किशोर कई दिन तक खामोश रहकर शारीरिक यातना सहता रहा, लेकिन जब सहन नहीं हुआ तो अपनी अम्मी को सारी बात बयां कर दी।
बेटे के साथ हुई घिनौनी हरकत पर अम्मी हैरान हो गई। उसने अपने शौहर को बताया तो सभी लोग गुस्से में आ गए। यह भी आरोप है कि मस्जिद में शिकायत लेकर पहुंचे लोगों पर धौंस जमाई गई। तब पीड़ित परिवार ने थाने में लिखित शिकायत दी। थाना प्रभारी शिवकुटी वीरेंद्र यादव का कहना है कि केस दर्ज करने के बाद गिरफ्तार आरोपित पेश इमाम को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।