विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Prayagraj Mega Job Fair : नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय में 30 नवंबर को वृहद रोजगार मेला, 25 कंपनियां होंगी शामिल

By Mritunjay Mishra Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 27 Nov 2026 08:11 PM (GMT+05:30)

प्रयागराज में नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय 30 नवंबर को एक दिवसीय मेगा जॉब फेयर का आयोजन करेगा। इस रोजगार मेले में लगभग 25 कंपनियां विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।

Prayagraj Mega Job Fair : नेहरू ग्राम भारती मनित विश्वविद्यालय में 30 नवंबर को होने वाले मेगा जॉब फेयर की जानकारी देते आयोजक। सौ. संस्थान

Prayagraj Mega Job Fair : नेहरू ग्राम भारती मनित विश्वविद्यालय में 30 नवंबर को होने वाले मेगा जॉब फेयर की जानकारी देते आयोजक। सौ. संस्थान

HighLights

  1. विश्वविद्यालय के सरपतिपुर परिसर स्थित मानस फार्म में होगा मेगा जॉब फेयर- 2026

  2. युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के सहयोग से आयोजन

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Prayagraj Mega Job Fair नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय में 30 नवंबर को एक दिवसीय मेगा जाब फेयर-2026 का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के सरपतिपुर परिसर स्थित मानस फार्म में आयोजित रोजगार मेले में करीब 25 कंपनियों के शामिल होने की संभावना है। इसका आयोजन विश्वविद्यालय का कारपोरेट रिसोर्स सेल (सीआरसी) क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के सहयोग से कर रहा है।

रोजगार मेला में कौन शामिल हो सकेंगे?

शुक्रवार को विश्वविद्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को कंपनियों से सीधे जोड़ना और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। मेले में बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, आईटी, दूरसंचार, रिटेल, विनिर्माण, आटोमोबाइल, वेयरहाउसिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां हिस्सा लेंगी। इसमें स्नातक-परास्नातक उत्तीर्ण या अंतिम वर्ष के अभ्यर्थी और डिप्लोमा धारक शामिल हो सकेंगे।

रोजगार मेले में पंजीकरण, सहभागिता निश्शुल्क

Prayagraj Mega Job Fair कंपनियां अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर विभिन्न पदों पर चयन करेंगी। प्रशिक्षु के अवसर भी उपलब्ध होंगे। मेगा जाब फेयर के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार तिवारी और समन्वयक शांतनु खरे ने बताया कि रोजगार मेले में पंजीकरण और सहभागिता निश्शुल्क है।

यह भी पढ़ें- UP PCS 2026 : प्रदेश के 1978 केंद्रों पर 6 दिसंबर को होगी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा, एक दिसंबर से प्रवेशपत्र करें डाउनलोड

यह भी पढ़ें- OTS Scheme : प्रयागराज एयरपोर्ट ने 2.17 करोड़ रुपये गृहकर जमा किया, नगर निगम में अब तक का सबसे बड़ा एकमुश्त भुगतान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।