विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा से छेड़खानी, विरोध पर पिटाई; गलत नीयत से कई बार कर चुका है ओछी हरकत

By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 29 Nov 2026 01:22 PM (IST)

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की एक एमबीबीएस छात्रा से छेड़खानी और विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जार्जटाउन थाने में आरोपित विवेक सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, पुलिस जांच कर रही है।

प्रयागराज में एमबीबीएस छात्रा से छेड़खानी के आरोपित के खिलाफ जार्जटाउन थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।

प्रयागराज में एमबीबीएस छात्रा से छेड़खानी के आरोपित के खिलाफ जार्जटाउन थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।

HighLights

  1. छात्रा ने जार्जटाउन थाने में हंडिया के बरौत निवासी आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है

  2. पीड़ित छात्रा प्रतापगढ़ जनपद की रहने वाली है, छात्रा की छोटी बहन की सहेली का भाई है आरोपित

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर में एक बार फिर शर्मनाक घटना सामने आई है। अब मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली एक एमबीबीएस छात्रा से छेड़छाड़ करने और विरोध पर उसकी पिटाई की गई। घटना से परेशान छात्रा ने जार्जटाउन थाने में विवेक सिंह पुत्र योगेन्द्र बहादुर सिंह निवासी गिर्डकोट, बरोत थाना हण्डिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

17 अक्टूबर की घटना

पीड़ित छात्रा प्रतापगढ़ जिला के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह वर्तमान समय में मेडिकल कालेज मोतीलाल नेहरू प्रयागराज में MBBS का कोर्स कर रही है। छात्रा का कहना है कि उसकी छोटी बहन की एक सहेली है। सहेली का भाई विवेक है। 17 अक्टूबर 2026 विवेक उसके पास छोटी बहन को छोड़ने आया था।

मुकदमा दर्ज कर पुलिस कर रही जांच-पड़ताल 

आरोप है कि उस दिन से विवेक सिंह अपनी गाडी से पीछा करने लगा। गलत नीयत से कई बार छेड़खानी कर चुका है। जब इस बात का विरोध किया तो 19 नवम्बर 2026 को मारपीट किया। तब इतनी भयभीत हो गई कि अपनी शिकायत करने नही जा सकी। शनिवार की शाम विवेक सिंह ने फिर पीछा किया और छेड़खानी की। तब छात्रा ने जार्जटाउन थाने पर लिखित शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- UP अंडर-23 क्रिकेट टीम में प्रयागराज के कार्तिक यादव का चयन, ओडिशा के कटक में फिरकी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को छकाएंगे

यह भी पढ़ें- Indian Railways : ट्रेनों की बोगियां दिखेंगी चकाचक, साफ-सफाई बेहतर होगी; यात्रियों को स्लीपर कोच में मिलेगा लिक्विड साबुन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।