विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

माघ मेला में श्रद्धालुओं के लिए विशेष स्वास्थ्य व्यवस्थाएं, दो अस्पताल बनेंगे; 50 एंबुलेंस व River Ambulance भी रहेंगी

By Surya Prakash Tiwari Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 23 Nov 2026 06:51 PM (IST)

स्वास्थ्य विभाग माघ मेला के लिए व्यापक स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारी कर रहा है, जिसमें दो अस्पताल, 125 डॉक्टर और 50 एंबुलेंस शामिल हैं। श्रद्धालुओं को तत्काल और बेहतर चिकित्सा सहायता मिलेगी। 

माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष स्वास्थ्य व्यवस्थाएं रहेंगी।

माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष स्वास्थ्य व्यवस्थाएं रहेंगी।

HighLights

  1. प्रयागराज माघ मेला में दो अपग्रेडेड फर्स्ट एड पोस्ट की भी व्यवस्था रहेगी

  2. स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारियां, खींचा जा रहा व्यवस्थाओं का खाका

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। माघ मेला में स्वास्थ्य विभाग की भूमिका भी अहम रहती है। लाखों श्रद्धालुओं की सेहत का यह महकमा खयाल रखता है। आने वाले माघ मेला के लिए विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्वास्थ्य विभाग 125 चिकित्सक और 250 पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती करेगा। दो अस्पताल, 10 फर्स्ट एड पोस्ट और दो उच्चीकृत फर्स्ट एड पोस्ट बनाए जाएंगे। इसके अलावा 50 एंबुलेंस व दो रिवर एंबुलेंस भी लगाई जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिछले सालों की तरह इस बार भी माघ मेला में 20-20 बेड के दो अस्पताल बनाए जाएंगे। इनमें एक अस्पताल काली रोड में सेक्टर दो के पास तो दूसरा अस्पताल सेक्टर पांच में तुलसी मार्ग के पास बनेगा। अस्पतालों में स्त्री एवं प्रसूति, फिजीशियन, बाल रोग विशेषज्ञ और दंत रोग विशेषज्ञ सहित 20-20 चिकित्सकों की तैनाती होगी। इसके अलावा फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय व अन्य कर्मचारियों की तैनाती होगी। इन अस्पतालों में एक्स-रे, पैथालाजी की जांच और प्रसव की सुविधाएं मिलेंगी।

ओपीडी में चिकित्सीय सलाह के साथ गंभीर रोगियों को भर्ती करके भी इलाज किया जाएगा। इसके अलावा विभाग की ओर से माघ मेले में फर्स्ट एड पोस्ट भी बनाए जाते हैं। एक-एक बेड के इन फर्स्ट एड पोस्ट में तीन-तीन डाक्टरों की तैनाती होती थी। इसके अलावा तीन फार्मासिस्ट व तीन वार्ड ब्वाय तैनात किए जाते थे।

पिछले साल तक 12 फर्स्ट एड पोस्ट बनाए जाते थे। इस बार विभाग दो फर्स्ट एड पोस्ट को उच्चीकृत करने जा रहा है। यहां मरीजों को भर्ती करने के लिए पांच बेड होंगे। इनमें तीन की जगह छह डाक्टरों की नियुक्ति होगी। फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वाय भी एक की जगह तीन-तीन लगाए जाएंगे। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

माघ मेले की तैयारी चल रहीं हैं। जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं को बेहतर और तत्काल स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, इस पर फोकस है।
- डॉ. एके तिवारी, सीएमओ।

यह भी पढ़ें- माघ मेला में रिंग रेल श्रद्धालुओं की राह आसान करेगी, संगम स्नान करके काशी-अयोध्या व चित्रकूट आसानी से पहुंच सकेंगे

यह भी पढ़ें- Magh Mela 2027 : संगम पर '12 ज्योतिर्लिंगों' के दर्शन होंगे, पहली बार चलेगी ट्वाय ट्रेन, ग्रेविटी राइड का रोमांच भी ले सकेंगे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।