विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Magh Mela 2027 : अफसरों की SIR में लगी ड्यूटी, कैसे हो माघ मेला की तैयारी? मेलाधिकारी ने DM से की गुजारिश

By Gyanendra Singh1 Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 22 Nov 2026 05:01 PM (IST)

माघ मेला 2027 की तैयारियों में लगे अधिकारियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में ड्यूटी लगने से कार्य प्रभावित हो रहा है। मेलाधिकारी ने डीएम से इन अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से अवमुक्त करने की मांग की है।

Magh Mela 2027 : प्रयागराज में माघमेला के लिए छोटा बघाड़ा के समीप पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। जागरण

Magh Mela 2027 : प्रयागराज में माघमेला के लिए छोटा बघाड़ा के समीप पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। जागरण 

HighLights

  1. पीडब्ल्यूडी, विद्युत, जल निगम, सिंचाई, नगर निगम के अभियंताओं को बनाया है सेक्टर मजिस्ट्रेट

  2. मेलाधिकारी ने डीएम को पत्र भेजकर मेला के अफसरों को चुनाव ड्यूटी से अवमुक्त रखने की मांग की

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Magh Mela 2027 माघ मेला शुरू होने में लगभग पौने दो माह ही शेष हैं लेकिन तैयारियों की अपेक्षाकृत गति धीमी है। इसकी मुख्य वजह मेला में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान में ड्यूटी लगा दी गई है। मेला कार्य प्रभावित होने के चलते मेलाधिकारी ऋषिराज ने डीएम मनीष कुमार वर्मा को पत्र भेजकर आग्रह किया है कि ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों को अभियान तथा चुनाव की ड्यूटी से अवमुक्त किया जाए।

माघ मेला में इन विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी

माघ मेला में विद्युत विभाग, पीडब्ल्यूडी, जल निगम, सिंचाई विभाग बाढ़ खंड के लगभग 100 अवर अभियंताओं, सहायक अभियंता, अधिशासी अभियंताओं की ड्यूटी लगी है। इसके अलावा नगर निगम, पीडीए, जिला प्रशासन, सदर तहसील के साथ ही फूलपुर और करछना तहसील के 30 से ज्यादा अधिकारियों की भी मेला में ड्यूटी लगाई गई है।

डीएम ने ड्यूटी को लेकर शीघ्र कदम उठाने को कहा 

इन विभागों के अधिकारियों की तो विधानसभा चुनाव के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट के पद पर तो कर्माचारियों की पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी के पद पर ड्यूटी लगा दी गई है। यही नहीं मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में सुपरवाइजर बना दिया गया है। डीएम ने एडीएम प्रशासन और एसीएम द्वितीय को ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी को लेकर शीघ्र महत्वपूर्ण कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

मेला भंडार प्रभारी बने अभिषेक

Magh Mela 2027 माघ मेला में भंडार का प्रभारी अभिषेक शुक्ला को बनाया गया है। वह महाकुंभ तथा पिछले मेला में दूसरी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।फूलपुर तहसील में कार्यरत अभिषेक कई वर्षों से मेला प्राधिकरण में संबद्ध हैं।

यह भी पढ़ें- Magh Mela 2027 : पुलिस अफसरों ने किया भूमिपूजन, सुरक्षित मेला की तैयारी शुरू; 50 से कम आयु के पुलिसकर्मी करेंगे ड्यूटी

यह भी पढ़ें- माघ मेला में रिंग रेल श्रद्धालुओं की राह आसान करेगी, संगम स्नान करके काशी-अयोध्या व चित्रकूट आसानी से पहुंच सकेंगे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।