Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Leopard Fear in Prayagraj : तेंदुआ पकड़ने को वन विभाग ने आठ कर्मचारी लगाए, 15 घंटे की दो शिफ्ट में लगी ड्यूटी

    Updated: Mon, 18 Aug 2025 07:49 PM (IST)

    प्रयागराज के सुदनीपुर कला गांव में तेंदुआ देखे जाने से दहशत फैल गई है। वन विभाग ने गांव में चौकसी बढ़ा दी है और कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई है। पहले भी तेंदुए को दक्षिणी कोटवा गांव के कछार में देखा गया था जिसके बाद वन विभाग मुस्तैदी से निगरानी कर रहा है ताकि किसी भी घटना से बचा जा सके।

    Hero Image
    प्रयागराज में तेंदुए के डर से ग्रामीणों में दहशत है, वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। जनपद के गंगापार इलाके में तेंदुआ की दहशत अब भी बरकरार है। हनुमानगंज के सुदनीपुर कला में रविवार को तेंदुआ के देखे जाने की खबर मिली थी। तब से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। महकमे की भी नींद उड़ी हुई है। गांव में चौकसी बढ़ा दी गई है। सुबह सात बजे से लेकर रात 10 बजे तक आठ कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करीब 15 दिन पहले दक्षिणी कोटवा गांव के कछार में तेंदुआ देखा गया था। इसके बाद सुदनीपुर कला, मलखानपुर और सैदाबाद में तेंदुआ के मौजूद होने की खबरें आईं। इस बीच बीते कुछ दिनों से उसकी कोई लोकेशन नहीं मिल रही थी।

    वन विभाग ने यह मान लिया था कि वह तेंदुआ कछार की राह पकड़ कर मध्य प्रदेश के जंगलों की तरफ चला गया। महकमे के साथ ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली थी। हालांकि रविवार को सुदनीपुर कला में फिर तेंदुआ की भनक लगी। उसी दिन वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। काफी खोजबीन के बाद तेंदुए की मौजूदगी का कोई निशान नहीं मिला। तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरा लगाया था।

    सोमवार को फिर टीम गांव पहुंची। खेतों व जंगल की छाक छानी। फिर भी नतीजा शून्य रहा। वन विभाग के फूलपुर रेंज के रेंजर लक्ष्मीकांत दुबे ने बताया कि गांव में कड़ी निगरानी की जा रही है। चार-चार कर्मचारियों की दो टीम बनाई गई है। यह दोनों टीमें सुबह सात बजे से लेकर रात 10 बजे तक गांव में मुस्तैद रहेंगी। ताकि, कहीं से तेंदुए की खबर मिलने पर रेस्क्यू के लिए प्रयास शुरू किए जा सके।