प्रयागराज में अधिवक्ताओं ने किया रास्ता जाम, कचहरी रोड पर नगर निगम ने हटाया था अतिक्रमण
कचहरी रोड पर नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने के विरोध में अधिवक्ताओं ने रास्ता जाम कर दिया। नगर निगम ने सड़क किनारे बने अधिवक्ताओं के चैंबर गुमटी और ठे ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। कचहरी रोड पर बुधवार सुबह सुबह नगर निगम ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। सड़क किनारे से जिला अदालत के अधिवक्ताओं ने टिन शेड लगाकर चेंबर बनाया था।
नगर निगम की टीम ने उसे ध्वस्त कर दिया। साथ ही गुमटी और ठेले को तोड़कर उठा ले गए। इसकी जानकारी अधिवक्ताओं को हुई तो वह आक्रोशित हो गए। कुछ घंटे बाद कचहरी के सामने अधिवक्ताओं ने रास्ता जाम कर दिया।
नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जबरन कार्रवाई का आरोप लगाया है। रास्ता जाम की जानकारी पाकर कर्नलगंज समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पीएसी के जवानों को भी बुला लिया गया।
पुलिस और प्रशासन के अधिकारी अधिवक्ताओं से बातचीत कर रहे हैं, लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं हैं। कुछ दिन पहले दो दिन पहले हाई कोर्ट फ्लाईओवर के नीचे से नगर निगम की टीम में अतिक्रमण हटाया था, जिसे लेकर दूसरे दिन अधिवक्ताओं में नगर निगम पहुंचकर हंगामा किया था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।