विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में कोतवाली के बगल वाली सड़क का होगा चौड़ीकरण, जाम से मिलेगी शहरवासियों को राहत

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 01 Nov 2026 03:58 PM (IST)

प्रयागराज में नगर निगम कोतवाली के बगल वाली सड़क का चौड़ीकरण करेगा, जिससे शहरवासियों को जाम से राहत मिलेगी। यह ...और पढ़ें

प्रयागराज में पुराने शहर की रोड। जागरण आर्काइव

प्रयागराज में पुराने शहर की रोड। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. नगर निगम प्रस्ताव तैयार कर रहा, चौड़ाई दो से ढाई मीटर तक होगा

  2. वर्तमान में इस सड़क की चौड़ाई दो से तीन मीटर होने से लगता है जाम

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। पुराने शहर में संकरी सड़कों के कारण लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने पहल की है। कोतवाली के बगल से गुजरने वाली सड़क का चौड़ीकरण कराया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। योजना के तहत सड़क की चौड़ाई दो से ढाई मीटर तक बढ़ाई जाएगी।

संकरी सड़क पर अक्सर लगता है जाम 

वर्तमान में सड़क की चौड़ाई दो से तीन मीटर के आसपास है। इसके कारण यहां से दोपहिया और चारपहिया वाहनों का एक साथ गुजरना मुश्किल होता है। खासकर व्यस्त समय में वाहनों की आवाजाही बढ़ने पर जाम की स्थिति बन जाती है। सकरी सड़क होने के कारण पैदल चलने वालों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

इस मार्ग पर रोज 15 हजार वाहन चलते हैं

इस मार्ग से अतरसुइया, मीरापुर, बलुआघाट, कल्याणी देवी, दरियाबाद सहित दर्जनों मोहल्लों के लोगों का आवागमन होता है। इस सड़क से लगभग 10 से 15 हजार दो पहिया और चार पहिया वाहनों गुजरते हैं।

एक साल पहले चौड़ीकरण का प्रस्ताव था

नगर निगम के मुख्य अभियंता डीसी सचान का कहना है कि इस सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव लगभग एक वर्ष पहले आया था। नियम के अनुसार इसका चौड़ीकरण किया जाएगा। ताकि आवागमन सुगम हो। साथ ही चौड़ीकरण के दौरान किसी को कोई परेशानी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज: मेडिकल कॉलेज व हनुमान मंदिर चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण की मुख्यमंत्री से मिली मंजूरी, जाम से मिलेगी राहत

यह भी पढ़ें- लाखों रेलकर्मी-पेंशनर्स राजधानी और शताब्दी व दुरंतो में उच्च श्रेणी यात्रा कर सकेंगे, सिर्फ किराया अंतर चुकाना होगा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।