प्रयागराज में युवाओं को नौकरी के अवसर, दो दिवसीय रोजगार मेला 17 नवंबर से लगेगा, 120 कंपनियां लेंगी हिस्सा
प्रयागराज में युवाओं के लिए 17 और 18 नवंबर को दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा ...और पढ़ें

शंभूनाथ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट, झलवा परिसर में दो दिवसीय रोजगार मेला 17 नवंबर से लगेगा।
HighLights
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज की ओर से आयोजित होगा रोजगार मेला
शंभूनाथ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट, झलवा परिसर में युवाओं को नौकरी के अवसर
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगम नगरी के युवाओं के लिए खुशखबरी है। यहां दो दिनों तक रोजगार मेले का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय करेगा। इसमें तमाम कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कंपनी प्रतिनिधि योग्यता के अनुसार युवाओं का चयन करेंगे।
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय करेगा आयोजन
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज की ओर से शंभूनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, झलवा परिसर में 17 और 18 नवंबर को दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रतिदिन 60 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। यानी दोनों दिन 120 कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे।
शहर पश्चिमी के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह उपस्थित रहेंगे
17 नवंबर को रोजगार मेला में मुख्य अतिथि के रूप में शहर पश्चिमी के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह उपस्थित रहेंगे। रोजगार मेले की तैयारियों के तहत सोमवार को आईटी सेक्टर के विशेषज्ञ चेतन शर्मा और रितेश गोयल ने अभ्यर्थियों की प्री-कैरियर काउंसलिंग की। इस दौरान युवाओं को आईटी सेक्टर में रोजगार की संभावनाओं, अवसरों और आवश्यक कौशल की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सहायक निदेशक सेवायोजन राजीव कुमार यादव और शंभूनाथ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के निदेशक आरके सिंह ने संस्थान के स्टाफ के साथ बैठक की। इसमें रोजगार महोत्सव की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।