विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज हाउस टैक्स OTS की समय-सीमा: 14 नवंबर तक आवेदन करें, वरना बकाएदारों को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 13 Nov 2026 07:50 PM (IST)

प्रयागराज में गृहकर बकाएदारों के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर है। आवेदन न ...और पढ़ें

भवन स्वामियों को गृहकर बकाये पर ब्याज में छूट देने के लिए ओटीएस में आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर है।

भवन स्वामियों को गृहकर बकाये पर ब्याज में छूट देने के लिए ओटीएस में आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर है।

HighLights

  1. ओटीएस के दायरे में आने के बाद भी आवेदन नहीं करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

  2. प्रयागराज में 28000 आवेदन, 15 नवंबर से बकाएदारों पर नगर निगम जारी करेगा नोटिस

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। नगर निगम की ओर से भवन स्वामियों को गृहकर के बकाये पर ब्याज में छूट देने के लिए शुरू की गई एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी शनिवार, 14 नवंबर है। योजना का लाभ उठाने के लिए भवन स्वामियों के पास अब आखिरी मौका है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में पात्र भवन स्वामियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है।

80 हजार में 28 हजार ने ही किया आवेदन

नगर निगम क्षेत्र में 80 हजार से अधिक भवन स्वामी इस योजना के पात्र हैं। आज शुक्रवार तक करीब 28 हजार लोगों ने ही आवेदन किया है। ऐसे में 50 हजार से अधिक भवन स्वामी अभी भी योजना का लाभ लेने से वंचित हैं। नगर निगम ने बकायेदारों को राहत देने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की थी, ताकि वे ब्याज में छूट का लाभ लेकर अपना गृहकर जमा कर सकें। निर्धारित समय सीमा तक आवेदन नहीं करने वाले बकायेदारों के खिलाफ अब नगर निगम कार्रवाई की तैयारी में है।

16 नवंबर से लाल नोटिस जारी होगी

नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजय ममगई ने बताया कि भवन स्वामियों की सहूलियत के लिए ओटीएस योजना शुरू की गई थी, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने रुचि नहीं दिखाई। ऐसे बकायेदारों को 16 नवंबर से लाल नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद बकाया गृहकर की वसूली के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के सिविल लाइंस, जार्जटाउन व टैगोर टाउन में भी बहुमंजिला आवासीय भवन बना सकेंगे, मिलेगी अनुमति

यह भी पढ़ें- PDA छह आवासीय योजनाओं में 236 भूखंडों की बिक्री करेगा, दिसंबर में शुरू हो सकता है रजिस्ट्रेशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।