प्रयागराज जीआरपी ने बरामद किए 50 लाख कीमत के मोबाइल, 110 एंड्राइड व आईफोन यात्रियों को सौंपे
प्रयागराज जीआरपी ने यात्रियों के खोए हुए 110 एंड्रॉइड और आईफोन बरामद किए। महाकुंभ और ट्रेन यात्रा के दौरान गुम हुए ये फोन विभिन्न राज्यों के यात्रियों को लौटाए गए।

प्रयागराज के जीआरपी थाने में यात्रियों को सौंपे गए खोए मोबाइल। सौ. जीआरपी
HighLights
महाकुंभ के दौरान गायब यात्रियों के मोबाइल भी बरामद
मोबाइप वापस पाकर थाने पहुंचे यात्रियों के खिले चेहरे
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। चलती ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के छूटे व गुम हुए मोबाइलों को खोजने में प्रयागराज जीआरपी को बड़ी सफलता मिली है। दूसरे जिलों व राज्यों में मोबाइलों को ट्रेस कर लगभग 50 लाख रुपये कीमत के 110 एंड्राइड व आईफोन बरामद कर यात्रियों को सुपुर्द किए गए।
सोमवार को जीआरपी थाने में हरियाणा, बिहार, बंगाल सहित कई राज्यों से पहुंचे यात्रियों को जब उनके खोए हुए फोन सौंपे गए, तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। हरियाणा के हिसार के रहने वाले विकास ने बताया कि 'महाकुंभ के दौरान यात्रा में फोन खो गया था, मैंने उम्मीद छोड़ दी थी। जब जीआरपी से फोन मिलने की सूचना आई तो मुझे विश्वास नहीं हुआ।'
बेगूसराय बिहार की रहने वाली निधि कुमारी ने बताया कि 'मेरा ट्रेन में मोबाइल गुम हो गया था। पढ़ाई और व्यक्तिगत डेटा के कारण बहुत तनाव में थी। जीआरपी की सक्रियता से फोन सुरक्षित वापस मिल गया, इसके लिए पूरी टीम का आभार।' वहीं हावड़ा बंगला के रहने वालेसोमो दास ने बताया कि 'दूसरे राज्य में मोबाइल गुम होने पर दोबारा मिलना नामुमकिन सा लगता है। पुलिस का व्यवहार भी बहुत मददगार रहा।'
प्रभारी निरीक्षक जीआरपी अकलेश कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल को ट्रेस करने में पूरी टीम में बड़ी भूमिका निभाई। जब भी कहीं लोकेशन मिली टीमें रवाना होती। चोरों के विरुद्ध भी अभियान चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- वंदे भारत ट्रेन में छूटा दिल्ली के कारोबारी के 9.97 लाख रुपये, RPF प्रयागराज ने जांच-पड़ताल के बाद लौटाया
यह भी पढ़ें- प्रयागराज में करोड़ों की नोट बरामदगी के बाद अब मिला सोना? 45 घंटे तक चली राजेश के घर में खोदाई