प्रतियोगी छात्रा की 10 दिन बाद होने वाली थी शादी, युवक की शर्मनाक हरकत ने जीवन भर का दिया दर्द
प्रतियोगी छात्रा की शादी एक युवक द्वारा मंगेतर को अश्लील तस्वीरें भेजने के कारण टूट गई, जिससे 10 दिन पहले ...और पढ़ें

मंगेतर को अश्लील फोटो भेजकर शादी तोड़वाई, बदनाम करने को धमकाया।
HighLights
मंगेतर को अश्लील फोटो भेजकर शादी तोड़वाई, बदनाम करने को धमकाया
शर्मनाक हरकत करने वाले गाजीपुर निवासी युवक व स्वजन पर प्रयागराज में FIR
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। विवाह से इन्कार करने पर एक शख्स ने प्रतियोगी छात्रा के मंगेतर को अश्लील फोटो भेज दिया। इससे प्रतियोगी छात्रा की 10 दिन बाद होने वाली शादी टूट गई। परेशान छात्रा ने अजय कुमार, उसके भाई अक्षय, बहन दुर्गावती, पिता धनेश सिंह, मां संगीता, आकाशदीप और उसके दोस्त के खिलाफ कैंट थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। सभी आरोपित गाजीपुर जिले के गहमर, पचौरी के निवासी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिहार के सीवान की युवती प्रयागराज में रहती है
बताया गया कि बिहार के सीवान, हुसैनगंज थाना क्षेत्र की मूल निवासी एक युवती यहां राजापुर में किराए पर कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती है। पढ़ाई के दौरान ही उसकी दोस्ती अजय कुमार के साथ हुई। छात्रा का आरोप है कि अजय कुमार उस पर शादी करने का दबाव बना रहा है। उसने शादी के प्रस्ताव नहीं माना और घरवालों ने दूसरी लड़के के साथ सगाई कर दी। इससे अजय नाराज हो गया और शारीरिक, मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए ब्लैकमेल करने लगा।
मांग भरने की झूठी फोटो प्रसारित करने की धमकी दी
इतना ही नहीं अजय कुमार ने मंगेतर के घरवालों को अश्लील फोटो, कॉल रिकार्डिंग भेजा। साथ ही इंटरनेट मीडिया पर वीडियो डालकर बदनाम करने की धमकी भी दी। मंगेतर के घर फोटो पहुंचने के कारण 25 नवंबर 2026 को होने वाली शादी टूट गई। यह भी आरोप है कि अजय के घरवाले भी शादी का दबाव बनाते रहे, जिस कारण उसका मनोबल बढ़ गया। तब अजय जीमेल, वाट्सएप, टेलीग्राम का एक्सेस ले लिया और मांग भरने की झूठी फोटो प्रसारित करने की धमकी दी। फिलहाल थाना प्रभारी कैंट अमरनाथ राय का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।