नीट में असफल छात्रा ने आत्महत्या की, पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी; प्रयागराज के झूंसी की घटना
प्रयागराज के झूंसी में नीट में असफल एक छात्रा ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ...और पढ़ें

प्रयागराज के झूंसी में छात्रा ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी, मौत हो गई; पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची
HighLights
काफी दिनों से परेशान रह रही थी छात्रा, पुलिस, फोरेंसिक टीम कर रही जांच
एनएचआइ से रिटायर इंजीनियर हैं पिता, झूंसी के त्रिवेणीपुरम कालोनी में घटना
झूंसी/प्रयागराज। नीट परीक्षा में असफल होने पर 18 वर्षीय छात्रा रितु शर्मा ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल को गोली मारकर जान दे दी। घटना से परिवार पूरा परिवार स्तब्ध रह गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है। अभी तक कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या की वजह नीट में असफलता को बता रही है। छात्रा काफी दिनों से परेशान और गुमसुम रह रही थी।
बताया गया है कि गाजीपुर जिले के नवनहारा थाना क्षेत्र के अनईपुर गांव निवासी देवराज शर्मा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) में इंजीनियर पद से रिटायर हैं। वह करीब छह साल पहले यहां आए और झूंसी थाना क्षेत्र के त्रिवेणीपुरम कालोनी में मकान लेकर रहने लगे। देवराज के साथ उनकी पत्नी अमौती शर्मा भी रहती हैं। बेटा ऋषि देहरादून से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। जबकि बेटी रितु नीट की तैयारी कर रही थी।

सोमवार शाम रितु एक कमरे में अकेले थी। करीब साढ़े पांच बजे मां ने दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला। आवाज लगाने पर भी कोई उत्तर नहीं मिला। अनहोनी की आशंका पर पुलिस को खबर दी गई। थोड़ी देर में पुलिस मौके पर पहंची। दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुई तो लोअर टीशर्ट पहनी रितू फर्श पर पड़ी थी। बगल में काफी खून भी बहा था और पिता की लाइसेंसी पिस्टल भी थी। इस आधार पर माना गया कि छात्रा ने पिस्टल से गोली मारकर जान दी है।
शुरुआती पूछताछ में परिवार वालों ने बताया कि रितु काफी दिनों से परेशान रह रही थी। किसी से कोई ज्यादा बातचीत नहीं कर रही थी। गोली चलने की आवाज किसी ने नहीं सुनी थी क्योंकि सभी लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। एसीपी अरुण पराशर ने बताया कि प्रथम दृष्टया छात्रा ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या की है। वह नीट की परीक्षा में सफल नहीं हो पा रही थी और काफी दिनों से परेशान भी थी। विस्तृत जांच की जा रही है। अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मोबाइल को कब्जे में लिया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।