PDA कार्यालय में ही होगी फ्लैटों की रजिस्ट्री, प्रयागराज के आवंटियों को तहसीलों के चक्कर लगाने के झंझट से मिलेगी मुक्ति
प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) अब अपने कार्यालय में ही फ्लैटों की रजिस्ट्री की सुविधा देगा। इससे आवंटियों को तहसील के ...और पढ़ें

प्रयागराज विकास प्राधिकरण के कार्यालय में ही फ्लैटों की रजिस्ट्री,आवंटी करा सकेंगे।
HighLights
प्रयागराज विकास प्राधिकरण की आवासीय योजनाओं में फ्लैट खरीदने वालों को बड़ी राहत
सिविल लाइंस के इंदिरा भवन स्थित पीडीए के सभागार में लगेगा रजिस्ट्री के लिए शिविर
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की आवासीय योजनाओं में फ्लैट खरीदने वाले आवंटियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। अब फ्लैटों की रजिस्ट्री कराने के लिए उन्हें तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इंदिरा भवन स्थित पीडीए कार्यालय में ही रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे आवंटियों का समय बचेगा और रजिस्ट्री की प्रक्रिया भी आसान होगी।
आवंटियों की सुविधा के लिए नई व्यवस्था
पीडीए की ओर से आवंटियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था शुरू करने की तैयारी की गई है। प्राधिकरण की छह आवासीय योजनाओं में कुल 464 फ्लैटों की बिक्री प्रक्रिया शुरू की गई थी। इनमें से अब तक 210 फ्लैट बिक चुके हैं।
अभी तक तहसील के रजिस्ट्री कार्यालय जाना पड़ा था
इन योजनाओं में फ्लैट खरीदने वाले आवंटियों को ऑनलाइन आवंटन पत्र भी जारी किए जा रहे हैं, जिससे आवंटन की प्रक्रिया में पारदर्शिता और सहूलियत बनी रहे।अभी तक फ्लैट की रजिस्ट्री कराने के लिए आवंटियों को तहसील स्थित रजिस्ट्री कार्यालय जाना पड़ता था। इसमें समय लगने के साथ ही कई तरह की औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ती थीं। नई व्यवस्था लागू होने से यह प्रक्रिया पीडीए कार्यालय में ही पूरी हो सकेगी।
आवंटियों को रजिस्ट्री कराने में असुविधा नहीं होगी
पीडीए उपाध्यक्ष ऋषिराज ने बताया कि आवंटियों को रजिस्ट्री कराने में किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए यह व्यवस्था की जा रही है। प्राधिकरण कार्यालय में ही रजिस्ट्री की सुविधा मिलने से फ्लैट खरीदारों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।