महानगरी, तुलसी और बनारस एक्सप्रेस का नंबर 1 जनवरी से बदलेगा, मुंबई व यूपी के बीच प्रयागराज के रास्ते चलती हैं ये ट्रेनें
रेलवे प्रशासन ने मुंबई और यूपी के बीच प्रयागराज के रास्ते चलने वाली महानगरी, तुलसी और बनारस एक्सप्रेस ट्रेनों के ...और पढ़ें

महानगरी, तुलसी और बनारस एक्सप्रेस का नंबर एक जनवरी से बदलेगा।
HighLights
यात्री इन ट्रेनों के नए नंबरों से आरक्षण व यात्रा की जानकारी लें
यह बदलाव दोनों दिशाओं से चलने वाली गाड़ियों पर प्रभावी होगा
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेलवे प्रशासन ने परिचालनिक कारणों से मुंबई और यूपी के बीच प्रयागराज के रास्ते चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के नंबरों में बदलाव का निर्णय लिया है। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-बनारस महानगरी एक्सप्रेस, एलटीटी-अयोध्या कैंट तुलसी एक्सप्रेस और एलटीटी-बनारस एक्सप्रेस के नंबर नए साल यानी एक जनवरी 2027 से बदल जाएंगे।
यह बदलाव दोनों दिशाओं से चलने वाली गाड़ियों पर प्रभावी होगा। इससे इन रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अब नए नंबरों के साथ आरक्षण और यात्रा की जानकारी लेनी होगी। गाड़ी संख्या 22177 सीएसएमटी–बनारस महानगरी एक्सप्रेस का संशोधित नंबर अब 11093 होगा, जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 22178 बनारस–सीएसएमटी महानगरी 11094 नंबर से चलेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22129 लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)–अयोध्या कैंट तुलसी एक्सप्रेस का नया नंबर 11065 और गाड़ी संख्या 22130 अयोध्या कैंट–एलटीटी तुलसी एक्सप्रेस का नया नंबर 11066 कर दिया गया है।
इसके अलावा, गाड़ी संख्या 12167 एलटीटी–बनारस एक्सप्रेस का नया नंबर 11067 और वापसी में गाड़ी संख्या 12168 बनारस–एलटीटी एक्सप्रेस का नया नंबर 11068 निर्धारित किया गया है। सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने कहा कि यात्रा से पूर्व यात्री एनटीईएस एप, आधिकारिक वेबसाइट अथवा हेल्पलाइन के जरिए ट्रेन की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें।